मायावती 70वें जन्मदिन पर किया बड़ा बयान, BSP 2027 में गठबंधन से इनकार
India News Live,Digital Desk : बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने गुरुवार को अपना 70वां जन्मदिन राजधानी लखनऊ में मनाया। इसी मौके पर उन्होंने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बीएसपी 2027 के चुनाव में अकेले ही चुनाव लड़ेगी और किसी भी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी। इसका लक्ष्य है कि पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाए और पार्टी की अपनी ताकत को चुना जाए।
मायावती ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पिछले अनुभवों से पता चला है कि गठबंधन से BSP को अधिक फायदा नहीं मिला, बल्कि उसके वोट शेयर में कमी आई है, जबकि उसके साथी दलों को फायदा हुआ। इसलिए इस बार पार्टी ने स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। हालांकि उन्होंने यह भी संकेत दिया कि भविष्य में अगर किसी दल के साथ गठबंधन से BSP को वास्तविक वोट लाभ मिलेगा, तो उस पर विचार किया जा सकता है, लेकिन ऐसा होने में समय लगेगा।
उसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मायावती ने ब्राह्मण समुदाय सहित अन्य समाजों के लिए सम्मान, प्रतिनिधित्व और अवसर जैसे मुद्दों पर भी बात की है और कहा कि यदि BSP सत्ता में आती है, तो वह सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखेगी।
इन बयानों और रणनीति के चलते उत्तर प्रदेश की मुख्य राजनीति में BSP फिर सक्रिय दिख रही है, खासकर जब राज्य के प्रमुख दल बीजेपी और सपा दोनों अपने-अपने तरीके से 2027 के लिए तैयारियाँ बढ़ा रहे हैं।