40 साल बाद रक्षा बंधन पर बन रहा है दुर्लभ शुभ संयोग, जानें राखी बांधने का सही समय और विधि
- by Priyanka Tiwari
- 2025-08-08 16:09:00
India News Live,Digital Desk : रक्षा बंधन, भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक पर्व, हर साल सावन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस साल यह त्यौहार 9 अगस्त को पड़ रहा है और खास बात यह है कि इस बार न तो भद्रा का असर होगा और न ही पंचक का, जिससे पूरा दिन शुभ रहेगा।
40 साल बाद बना खास योग
इस बार 40 वर्षों बाद रक्षा बंधन पर अत्यंत दुर्लभ और शुभ संयोग बन रहा है। सुबह से ही सर्वार्थ सिद्धि योग और सौभाग्य योग रहेगा। इसके साथ ही सूर्य और बुध के कर्क राशि में एक साथ आने से बुधादित्य योग बनेगा। वहीं बृहस्पति और शुक्र का मिथुन राशि में संयोग भी इस दिन को और अधिक मंगलमय बनाएगा।
राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
सुबह का मुहूर्त: 7:06 AM से 8:44 AM
दोपहर का मुहूर्त: 12:05 PM से 4:54 PM
अभिजीत मुहूर्त: 11:33 PM से 12:25 AM
राहु काल से बचें
राहु काल में राखी नहीं बांधनी चाहिए। इस दिन राहु काल सुबह 9:06 से 10:46 बजे तक रहेगा।
राखी बांधने की सही विधि
पूजा की थाली में राखी, अक्षत, कुमकुम, दीपक, मिठाई और कलावा रखें।
भाई को आसन पर बैठाकर उसके माथे पर तिलक लगाएं।
दाहिने हाथ की कलाई पर राखी बांधें और मिठाई खिलाएं।
राखी बांधते समय रक्षा सूत्र मंत्र का उच्चारण करें, जिससे भाई की हर संकट से रक्षा हो।
रक्षा सूत्र मंत्र का भावार्थ
यह वही रक्षा सूत्र है जिसे प्राचीन काल में महान राजा बलि की रक्षा के लिए बांधा गया था। यह सूत्र भाई को सभी विपत्तियों और संकटों से बचाता है।