आधार और ई-आधार में क्या है फर्क? जानिए फायदे, नुकसान और सही इस्तेमाल का तरीका

Post

India News Live,Digital Desk : आज के डिजिटल युग में आधार कार्ड हर भारतीय नागरिक की पहचान का अहम हिस्सा बन गया है। चाहे बैंक खाता खोलना हो, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना हो या फिर मोबाइल नंबर लेना हो, आधार अनिवार्य हो गया है। लेकिन अक्सर लोग आधार और ई-आधार को लेकर भ्रमित रहते हैं। क्या दोनों एक ही चीज हैं या अलग-अलग? दोनों के क्या फायदे और नुकसान हैं? आइए विस्तार से जानते हैं।

आधार और ई-आधार

आधार कार्ड 12 अंकों की एक विशिष्ट पहचान है, जो किसी भी व्यक्ति की बायोमेट्रिक और जनसांख्यिकीय जानकारी के आधार पर भारत सरकार द्वारा जारी की जाती है। एक बार जब आप आधार प्राप्त कर लेते हैं, तो यह आपको घर पर ही मिल जाता है। वहीं अगर ई-आधार की बात करें तो यह आधार कार्ड का डिजिटल वर्जन है जिसे यूआईडीएआई की वेबसाइट या एमआधार ऐप से डाउनलोड किया जा सकता है।

यह एक तरह का पीडीएफ होता है जिसे आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर में कहीं भी रख सकते हैं और यह फिजिकल आधार कार्ड जितना ही मान्य होता है। आप इसे सरकारी और गैर-सरकारी दोनों तरह के कामों में आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं और कोई भी आपसे फिजिकल आधार कार्ड नहीं मांग पाएगा। ई-आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको https://myaadhaar.uidai.gov.in/genricDownloadAadhaar/en पर जाना होगा और फिर यहां से आप आधार नंबर पर क्लिक करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

फायदे और नुकसान

हर चीज के अपने फायदे और नुकसान होते हैं। अगर आधार कार्ड के फायदे की बात करें तो इसका इस्तेमाल बैंक, सरकारी योजनाओं, सिम कार्ड आदि के लिए आसानी से किया जा सकता है और हर कोई फिजिकल आधार कार्ड को आसानी से और जल्दी स्वीकार कर लेता है। आपको किसी से बहस करने की जरूरत नहीं है।

अगर ई-आधार कार्ड के फायदों की बात करें तो इसे जब चाहें डाउनलोड किया जा सकता है और आप इसे कहीं भी भेज सकते हैं और आसानी से प्रिंट भी करवा सकते हैं। साथ ही आपको इस बात की चिंता करने की भी जरूरत नहीं है कि यह कहीं खो जाएगा, क्योंकि यह आपके फोन में सुरक्षित रहता है।

ये तो हुई फायदे की बात, अगर नुकसान की बात करें तो आधार कार्ड के चोरी होने और खोने का खतरा रहता है। एक बार खो जाने के बाद आपको नया आधार कार्ड पाने के लिए कुछ समय तक इंतजार करना पड़ता है। वहीं डिजिटल आधार कार्ड का नुकसान ये है कि आपको हमेशा पासवर्ड याद रखना होगा, तभी ये काम करेगा। इसके अलावा जिन लोगों को तकनीक की कम जानकारी है उनके लिए इसे इस्तेमाल करना थोड़ा मुश्किल है।