Kangana Ranaut's Modi-versus-Rahul statement in Parliament : EVM नहीं, दिल हैक करते हैं मोदी
- by Priyanka Tiwari
- 2025-12-10 15:06:00
India News Live,Digital Desk : लोकसभा के शीतकालीन सत्र में बीजेपी सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष ईवीएम हैक के मामले में ग़लत सोच रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी EVM नहीं हैक करते, वे तो दिल हैक करते हैं।”
कंगना रनौत यह टिप्पणी सदन में एसआईआर पर चर्चा के दौरान कर रही थीं। उनका कहना था कि विपक्ष ने संसद को व्यवस्थित रूप से काम करने नहीं दिया और सदन में कई तरह की चालें चलीं।
वोटिंग और विपक्ष पर व्यंग्य
संसद के शीतकालीन सत्र में विपक्ष ने एसआईआर, वोट चोरी और ‘वंदे मातरम’ जैसे मुद्दों पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। इसी जवाब में कंगना ने बीजेपी पर व्यंग करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का असर जनता के दिलों पर है, न कि मशीनों पर।
राहुल गांधी को लेकर कंगना का बयान
कंगना ने हिमाचल प्रदेश के मंडी से कहा कि राहुल गांधी के जर्मनी दौरे की उन्हें कोई खबर नहीं है और न ही उनकी खबरें पढ़ती हैं। उनका कहना था, “राहुल गांधी के चरित्र में कोई ताकत नहीं है, इसलिए मेरे पास उनके बारे में कहने के लिए कुछ नहीं है।”
भाजपा ने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर निशाना साधते हुए उन्हें “पर्यटन वाला नेता” कहा। कांग्रेस ने पलटवार किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं का हवाला देते हुए सवाल उठाया कि विपक्ष पर ऐसे हमले क्यों किए जा रहे हैं।