June 18 2026 08:42 pm

भारत-अमेरिका तनाव के बीच मोदी का बड़ा फैसला, जयशंकर को सौंपी जिम्मेदारी

Post

India News Live,Digital Desk : संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) का 80वां सत्र 9 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। इस सत्र के दौरान 23 से 29 सितंबर तक कई अहम उच्चस्तरीय बैठकें होंगी। हालांकि इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बैठक में शामिल होने अमेरिका नहीं जाएंगे। उनकी जगह विदेश मंत्री एस. जयशंकर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब भारत और अमेरिका के बीच कुछ मुद्दों पर तनाव की स्थिति बनी हुई है।

महासभा की शुरुआत हमेशा की तरह ब्राज़ील के संबोधन से होगी, जिसके बाद अमेरिका का वक्तव्य होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 23 सितंबर को महासभा को संबोधित करेंगे। खास बात यह है कि पहले जारी सूची में प्रधानमंत्री मोदी का नाम शामिल था और वे 26 सितंबर को महासभा को संबोधित करने वाले थे।

लेकिन हाल ही में जारी संशोधित सूची के अनुसार अब एस. जयशंकर 27 सितंबर को महासभा को संबोधित करेंगे। फिलहाल यह सूची अस्थायी है और इसमें बदलाव की संभावना बनी हुई है।