BREAKING:
July 23 2026 03:08 am

H-1B वीज़ा पर भारतीयों को मिली राहत, विदेश मंत्रालय ने दी बड़ी जानकारी

Post

India News Live, Digital Desk : अमेरिका में काम कर रहे भारतीय पेशेवरों के लिए राहत की खबर आई है। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीज़ा को लेकर कड़ा कदम उठाते हुए शुल्क बढ़ाने का ऐलान किया था, जिसके बाद वहां काम कर रहे भारतीयों के बीच चिंता बढ़ गई थी। लेकिन अब भारत सरकार की ओर से इस मामले में सकारात्मक बयान आया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साफ किया है कि इस मुद्दे पर अमेरिका के साथ बातचीत जारी है और भारत का मानना है कि कुशल पेशेवरों का योगदान दोनों देशों के लिए फायदेमंद है। उन्होंने कहा, “भारत और अमेरिका के बीच टैलेंट एक्सचेंज ने दोनों की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है। इससे नवाचार, रोजगार और आर्थिक विकास में बड़ी भूमिका रही है। इसलिए हमारी कोशिश है कि यह प्रक्रिया बिना बाधा के आगे बढ़ती रहे।”

जायसवाल ने आगे बताया कि अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग ने उद्योग जगत और अन्य हितधारकों को अपना पक्ष रखने के लिए एक महीने का समय दिया है। भारत इस अवधि में बातचीत को और आगे बढ़ाएगा।

ट्रंप सरकार के फैसले के बाद सबसे बड़ी चिंता इस बात को लेकर थी कि एच-1बी वीज़ा पर काम कर रहे भारतीयों पर सीधा असर पड़ेगा। उन्होंने शुल्क बढ़ाकर 1 लाख डॉलर कर दिया है और तर्क दिया कि विदेशी पेशेवर अमेरिकी नौकरियां छीन रहे हैं। हालांकि बाद में अमेरिकी अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह शुल्क केवल नए वीज़ा आवेदनों पर और सिर्फ एक बार ही लागू होगा।

यह ध्यान देने वाली बात है कि एच-1बी वीज़ा के सबसे बड़े लाभार्थी भारतीय ही हैं। ऐसे में यह कदम लाखों भारतीय पेशेवरों और उनके परिवारों के लिए बेहद अहम साबित हो सकता है।

Tags:

एच-1बी वीज़ा H-1B visa अमेरिका वीज़ा नियम US work visa डोनाल्ड ट्रंप वीज़ा फैसला Donald Trump H-1B भारतीय पेशेवर अमेरिका Indian professionals in USA वीज़ा शुल्क बढ़ोतरी US immigration policy भारत अमेरिका संबंध India-US relations skilled professionals अमेरिकी नौकरी बाजार US job market विदेशी कर्मचारी foreign workers वीज़ा अपडेट visa update ट्रंप प्रशासन Trump administration भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स Indian IT professionals वीज़ा नई नीति new visa policy नौकरी संकट job crisis वीज़ा धारक visa holders भारतीय प्रवासी Indian diaspora US tech companies टेक इंडस्ट्री अमेरिका tech industry USA वीज़ा आवेदन visa application वीज़ा प्रोसेसिंग visa processing भारतीय इंजीनियर्स Indian engineers अमेरिका में रोजगार jobs in USA work visa USA US immigration update भारत सरकार बयान Indian government statement वीज़ा डिबेट visa debate H1B fee hike professional exchange India US skilled migration global talent IT jobs USA वीज़ा नई शर्तें visa rules USA H1B news update