'487 पुरुषों के साथ बनाया संबंध...' महिला ने खोला रूह कंपा देने वाला राज, कोर्ट ने हैवान प्रेमी को सुनाई 25 साल की कड़ी सजा

Post

India News Live, Digital Desk : फ्रांस की एक अदालत से एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जिसे सुनकर मानवता शर्मसार हो जाए। एक हाई-प्रोफाइल बैंक मैनेजर ने अपनी ही पूर्व प्रेमिका के साथ प्यार के नाम पर सात सालों तक जो हैवानियत की, उसका जब अदालत में खुलासा हुआ तो हर कोई सन्न रह गया। अदालत ने आरोपी बैंक मैनेजर गुइलौम बुच्ची को अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के साथ लगातार बलात्कार, अमानवीय शारीरिक यातना और जबरन वेश्यावृत्ति कराने का दोषी पाते हुए 25 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

पीड़िता ने बयां किया 7 साल का नर्क: '487 पुरुषों तक गिनती की, फिर गिनना छोड़ दिया'

चार बच्चों की 42 वर्षीय मां लेटिटिया आर ने अदालत के कटघरे में खड़े होकर रोते हुए अपने साथ हुई इस क्रूरता का काला चिट्ठा खोला। लेटिटिया ने कोर्ट को बताया कि साल 2015 से लेकर 2022 तक वह सिर्फ जिंदा लाश बनकर डर के साए में जी रही थीं। उन्होंने रुंधे गले से कहा कि मैं अंदर से पूरी तरह मर चुकी थी और हर थोपी गई घिनौनी हरकत के साथ मेरा एक हिस्सा हमेशा के लिए टूट जाता था। आरोपी बुच्ची उन्हें ऑनलाइन मिले अजनबियों, अपने दोस्तों और ऑफिस के सहकर्मियों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। पीड़िता ने बताया कि उसने 487 पुरुषों तक तो बकायदा गिनती की थी, लेकिन उसके बाद हिम्मत टूट गई और गिनना छोड़ दिया। कई पुरुषों के पास तो उन्हें 10-10 बार भेजा गया, जिसके कारण वह शारीरिक रूप से विकलांग हो चुकी हैं।

बेटी के जन्म के अगले ही दिन ट्रक ड्राइवर के पास भेजा, हाईवे पर अजनबियों के सामने परोसा

इस हैवानियत की हदें यहीं पार नहीं हुईं। लेटिटिया ने साल 2015 की क्रिसमस ईव की रात का जिक्र करते हुए बताया कि बुच्ची ने उन्हें जबरन एक हाईवे सर्विस सेंटर पर भेजा और खुद फोन पर सुनते हुए अजनबियों के सामने खुद को पेश करने का हुक्म दिया। इसके बाद आरोपी ने उन्हें पूरी तरह से वेश्यावृत्ति के दलदल में धकेल दिया और बकायदा ग्राहकों की लिस्ट मेंटेन करने को कहा। हद तो तब हो गई जब साल 2017 में लेटिटिया ने अपनी बेटी को जन्म दिया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के ठीक अगले ही दिन आरोपी ने उन्हें एक ट्रक ड्राइवर के साथ संबंध बनाने के लिए विवश कर दिया।

गुलामों जैसा बर्ताव: टॉयलेट चाटने और पेशाब पीने के लिए किया मजबूर, आरोपी की दलील खारिज

अदालत में पेश किए गए सबूतों के मुताबिक, बुच्ची अपनी प्रेमिका के साथ इंसानों जैसा नहीं बल्कि गुलामों से भी बदतर व्यवहार करता था। वह लेटिटिया को अपना पेशाब पीने, सार्वजनिक शौचालय चाटने और अन्य कई तरह के बेहद अपमानजनक काम करने के लिए मजबूर करता था। पीड़िता ने कोर्ट के सामने वो सारे टेक्स्ट और वॉयस मैसेजेस सबूत के तौर पर पेश किए, जिनमें आरोपी उन्हें बात न मानने पर जान से मारने की खौफनाक धमकियां दे रहा था। हालांकि आरोपी बुच्ची ने कोर्ट में अपनी इन सारी हरकतों को कबूल तो किया, लेकिन खुद को बचाने के लिए यह शर्मनाक दलील दी कि यह सब दोनों की आपसी सहमति से किया गया 'यौन खेल' था। अदालत ने उसकी इस बेहूदा दलील को सिरे से खारिज करते हुए उसे 25 साल के लिए जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया।