अमेरिका में गूगल की नौकरी, लेकिन दिल में देश सेवा पीयूष कपूर ने UPSC में मारी बाजी, हासिल की 402वीं रैंक

Post

India News Live, Digital Desk : देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक UPSC Civil Services Examination में इस बार कई प्रेरणादायक कहानियां सामने आई हैं। ऐसी ही एक कहानी  पीयूष कपूर की है, जिन्होंने अमेरिका में Google की नौकरी छोड़कर यूपीएससी की परीक्षा पास की और 402वीं रैंक हासिल की।

गूगल में कर रहे थे नौकरी

बताया जा रहा है कि  पीयूष कपूर अमेरिका में गूगलमें इंजीनियर के रूप में काम कर रहे थे। अच्छी नौकरी और बेहतर करियर के बावजूद उनके मन में देश सेवा करने की इच्छा थी।

यूपीएससी की तैयारी का फैसला

इसी उद्देश्य से उन्होंने नौकरी छोड़कर यूपीएससी की तैयारी शुरू की। कड़ी मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने परीक्षा में सफलता हासिल की।

402वीं रैंक हासिल की

यूपीएससी परीक्षा में  पीयूष कपूर  ने ऑल इंडिया रैंक 402 हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और परिचितों में खुशी का माहौल है।

युवाओं के लिए प्रेरणा

 पीयूष कपूर की सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणा मानी जा रही है, जो अच्छी नौकरी के बावजूद देश सेवा का सपना देखते हैं।