BREAKING:
July 29 2026 01:34 am

Earthquake in Japan: शिमानों प्रांत में 6.4 तीव्रता के झटके, कई घायल

Post

India News Live,Digital Desk : मंगलवार को पश्चिमी जापान के शिमानों प्रांत में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई। इसके झटकों से इलाके के लोग हिल कर रह गए और कई लोग घायल भी हुए।

भूकंप का समय और गहराई

भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 10:18 बजे आया और इसकी गहराई लगभग 10 किलोमीटर मापी गई। भूकंप का केंद्र 35.3° उत्तरी अक्षांश और 133.2° पूर्वी देशांतर पर स्थित था।

इसके बाद इसी क्षेत्र में दो और झटके महसूस किए गए, जिनकी तीव्रता क्रमशः 5.1 और 5.4 रही।

कहां-कहां हुए नुकसान

मात्सुए शहर में भूकंप के दौरान कुछ लोग गिरने और चोट लगने की वजह से अस्पताल ले जाए गए। राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिए गए हैं। फिलहाल किसी बड़ी तबाही या मौत की खबर सामने नहीं आई है।

विशेषज्ञों की चेतावनी

JMA ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेष रूप से कमजोर इमारतों और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वालों से कहा गया है कि वे भूकंप रोधी सुरक्षा उपाय अपनाएं।