BREAKING:
July 29 2026 02:21 am

Dhoom 4: 'धूम 4' में नहीं नजर आएंगे रणबीर कपूर, सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

Post

नई दिल्ली। बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी महात्वाकांक्षी फिल्म 'रामायण' (Ramayana) को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। सैन डिएगो कॉमिक-कॉन (San Diego Comic-Con) में 'रामायण' का पहला ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज होने के बाद रणबीर कपूर ने अपनी अगली आने वाली फिल्मों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। इसी दौरान उन्होंने यशराज फिल्म्स की सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'धूम 4' (Dhoom 4) में काम करने की उड़ रही अफवाहों पर आखिरकार सालों बाद अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

रणबीर कपूर ने साफ शब्दों में स्पष्ट कर दिया है कि वे 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं।

क्या 'धूम 4' में काम कर रहे हैं रणबीर कपूर?

यूट्यूब चैनल 'रिव्यू नेशन' से बातचीत के दौरान होस्ट ने जिक्र किया कि रामायण के अलावा यश 'टॉक्सिक: अ फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स' में नजर आएंगे और रणबीर कपूर 'धूम 4' में दिखेंगे।

रणबीर कपूर का इनकार: होस्ट की बात को तुरंत रोकते हुए रणबीर ने कहा, "नहीं, अभी मैं केवल 'रामायण' पर काम कर रहा हूं और इसके अलावा एक और फिल्म है 'लव एंड वॉर' (Love & War), जिसे संजय लीला भंसाली डायरेक्ट कर रहे हैं। वो फिल्म अगले साल रिलीज होगी।"

2024 में उड़ी थी अफवाह: बता दें कि साल 2024 में मीडिया में ऐसी जोर-शोर से खबरें आई थीं कि रणबीर कपूर 'धूम 4' में लीड रोल निभाते नजर आएंगे। यहां तक कि रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि रणबीर ने इस प्रोजेक्ट में काफी दिलचस्पी भी दिखाई है। हालांकि, अब एक्टर ने खुद इन तमाम खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है।

धूम (Dhoom) फ्रेंचाइजी का अब तक का सफर

यशराज फिल्म्स की 'धूम' फ्रेंचाइजी बॉलीवुड की सबसे सफल एक्शन फ्रेंचाइज में से एक मानी जाती है:

धूम (2004): साल 2004 में रिलीज हुई पहली फिल्म में जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा और ईशा देओल नजर आए थे।

धूम 2 (2006): साल 2006 में आई इस फिल्म में ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय की जोड़ी ने जबरदस्त तहलका मचाया था।

धूम 3 (2013): साल 2013 में रिलीज हुई तीसरी किश्त में आमिर खान डबल रोल (विलेन) में नजर आए थे, जिसने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़े थे।

रणबीर कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स: 'रामायण' और 'लव एंड वॉर'

रणबीर कपूर फिलहाल अपने दो सबसे बड़े और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं:

संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' (Love & War):

इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ उनकी पत्नी आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह बहुचर्चित फिल्म अगले साल 24 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

नितेश तिवारी की 'रामायण' (Ramayana):

रामायण पार्ट 1: इस साल दिवाली 2026 के खास मौके पर रिलीज होगी।

रामायण पार्ट 2: साल 2027 में रिलीज की जाएगी।

स्टारकास्ट: फिल्म में रणबीर कपूर (भगवान राम), साई पल्लवी (माता सीता), यश (लकेश रावण), सनी देओल (हनुमान जी), रवि दुबे (लक्ष्मण), काजल अग्रवाल (मंदोदरी) और अरुण गोविल (राजा दशरथ) जैसे दिग्गज कलाकार मुख्य किरदारों में नजर आएंगे।