BREAKING:
July 17 2026 05:25 pm

अमेरिका को घेरने की साजिश! ट्रंप के बयान से बढ़ी हलचल

Post

India News Live,Digital Desk : चीन ने विजय दिवस परेड के मौके पर अपनी सैन्य ताकत का बड़ा प्रदर्शन किया। इस भव्य आयोजन में करीब 40,000 चीनी सैनिकों ने हिस्सा लिया। बीजिंग में आयोजित इस परेड में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरिया के किम जोंग उन समेत 25 से अधिक देशों के नेता मौजूद रहे।

इस शक्ति प्रदर्शन के बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने शी जिनपिंग, पुतिन और किम जोंग उन पर अमेरिका के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है।

रूस को मिली अमेरिका की चेतावनी

डोनाल्ड ट्रंप ने ‘द स्कॉट जेनिंग्स रेडियो शो’ को दिए इंटरव्यू में कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर वे पुतिन से बेहद निराश हैं। उन्होंने संकेत दिए कि अमेरिका रूस में हो रही हिंसा को रोकने के लिए जल्द ही कदम उठाएगा।

ट्रंप ने साफ कहा कि अगर रूस शांति बहाली में सहयोग नहीं करता, तो अमेरिका उस पर कड़े प्रतिबंध लगाने में पीछे नहीं हटेगा। इसके साथ ही उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की को भरोसा दिया कि किसी भी शांति समझौते में यूक्रेन की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी।

“वे अमेरिका के खिलाफ साजिश कर रहे हैं” – ट्रंप

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा,
"राष्ट्रपति शी और चीन के लोगों को मेरी शुभकामनाएं। पुतिन और किम जोंग उन को भी मेरी ओर से शुभकामनाएं, क्योंकि आप सभी अमेरिका के खिलाफ मिलकर साजिश रच रहे हैं।"

रूस और चीन की बढ़ती नजदीकी पर सवाल पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा कि उन्हें इसकी चिंता नहीं है क्योंकि अमेरिका के पास दुनिया की सबसे मजबूत सेना है और कोई भी उन पर हमला करने की हिम्मत नहीं करेगा।

चीन का वैश्विक संदेश

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब मंगलवार को शी जिनपिंग ने पुतिन का बीजिंग में स्वागत करते हुए उन्हें "पुराना दोस्त" कहा। बुधवार को पुतिन और किम जोंग उन चीन की विजय दिवस परेड में भी नजर आए। इस परेड को चीन का वैश्विक शक्ति प्रदर्शन और अमेरिका को अप्रत्यक्ष संदेश माना जा रहा है।