BREAKING:
July 16 2026 05:28 pm

'लॉक अप 2' में बढ़ा बवाल: शिवांगी जोशी के कैरेक्टर पर शिल्पा शिंदे ने उठाए सवाल, तो भड़कीं जन्नत जुबैर; कहा- 'यह एंटरटेनमेंट नहीं

Post

रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में इन दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो की कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे ने हाल ही में को-स्टार शिवांगी जोशी के पर्सनल कैरेक्टर और उनके कथित अफेयर्स को लेकर कई विवादित कमेंट्स किए हैं। शिल्पा के इस रवैए पर सोशल मीडिया यूजर्स के गुस्से के बाद अब शिवांगी की करीबी दोस्त और अभिनेत्री जन्नत जुबैर ने भी शिल्पा शिंदे को आड़े हाथों लिया है।

जन्नत जुबैर का इंस्टाग्राम पर करारा पलटवार

जन्नत जुबैर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शिवांगी जोशी की तस्वीर साझा करते हुए शिल्पा शिंदे के बयानों की कड़ी निंदा की। जन्नत ने लिखा, "यह बेहद अजीब है कि लोग बिना किसी को जाने इतनी आसानी से उसके कैरेक्टर को जज कर लेते हैं।" उन्होंने आगे कहा कि वह शिवांगी को सालों से जानती हैं और उनके लिए नैतिक मूल्य (वैल्यूज) बहुत मायने रखते हैं। जन्नत ने साफ किया कि गेम में असहमति होना ठीक है, लेकिन किसी महिला के कैरेक्टर पर कीचड़ उछालना कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

शिल्पा शिंदे ने क्या किए थे विवादित कमेंट्स?

शो के एक एपिसोड के दौरान शिल्पा शिंदे ने दावा किया था कि शिवांगी जोशी का हर शो में उनके को-स्टार्स के साथ अफेयर रहा है। उन्होंने कुशाल टंडन का नाम लेते हुए उम्र के अंतर पर भी टिप्पणी की थी। इसके अलावा एक अन्य क्लिप में शिल्पा, शिवांगी की मिमिक्री करते हुए उनकी वर्जिनिटी को लेकर बेहद आपत्तिजनक बातें कहती नजर आईं, जिसे लेकर दर्शकों के बीच भी भारी आक्रोश है।

ओटीटी पर धमाल मचा रहा है 'लॉक अप 2'

नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहे 'लॉक अप 2' को इस बार फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं। शो में अब तक सुनीता आहूजा, श्रेष्ठ अय्यर, रियाज और माधुरी जैन ग्रोवर का सफर खत्म हो चुका है। फिलहाल 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी (इनामी राशि) के लिए शिवांगी और शिल्पा के अलावा धीरज धूपर, हर्षद चोपड़ा, आकांक्षा चमोला जैसे कई चर्चित चेहरे जेल के अंदर बंद हैं।