Big allegation on cricketer Yash Dayal : नाबालिग से रेप केस में हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, जांच जारी
- by Priyanka Tiwari
- 2025-08-07 17:35:00
India News Live,Digital Desk : तेज़ गेंदबाज़ यश दयाल की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। नाबालिग से रेप के मामले में यश को राजस्थान हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। जयपुर स्थित जस्टिस सुदेश बंसल की अदालत ने कहा कि पीड़िता नाबालिग है, इसलिए गिरफ्तारी और पुलिस कार्रवाई पर रोक नहीं लगाई जा सकती। ऐसे में यश की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
गिरोह यश दयाल को ब्लैकमेल करना चाहता है
क्रिकेटर यश दयाल के वकील कुणाल जयमन ने बताया, "गाजियाबाद में भी एक लड़की ने हमारे खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया था, जिस पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी। इसके ठीक सात दिन बाद जयपुर में एक और लड़की ने मामला दर्ज कराया है। इस मामले में पूरा गिरोह सक्रिय है। यह गिरोह ऐसे मामले दर्ज कराकर ब्लैकमेल करना चाहता है।"
यश पर बलात्कार के दो आरोप
सांगानेर थाना अधिकारी अनिल ने बताया कि जयपुर की एक लड़की क्रिकेट खेलते समय यश दयाल के संपर्क में आई थी। आरोप है कि करीब दो साल पहले, जब वह नाबालिग थी, यश ने उसे क्रिकेट में करियर बनाने का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया। इसके अलावा, यश पर आईपीएल 2025 मैच के दौरान जयपुर के एक होटल में लड़की को बुलाकर उसके साथ बलात्कार करने का भी आरोप है। पहली बार बलात्कार के समय लड़की 17 साल की थी। ऐसे में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
यश दयाल पहले भी विवादों में रहे हैं। दो साल पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मुस्लिम विरोधी स्टोरी पोस्ट की थी। विवाद बढ़ने पर उन्होंने स्टोरी हटा ली थी। बाद में दयाल ने सफाई दी कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से दो स्टोरी पोस्ट की गई थीं, जो मैंने नहीं की थीं।