Bada Mangal 2025 : हनुमान जी की कृपा पाने का पावन अवसर, जानिए पूजा विधि और महत्त्व

Post

India News Live, Digital Desk: बड़ा मंगल का दिन हनुमान भक्तों के लिए अत्यंत शुभ और खास माना जाता है। हर साल ज्येष्ठ महीने के मंगलवार को उत्तर भारत, खासकर उत्तर प्रदेश में बड़े मंगल का आयोजन बड़े श्रद्धा-भाव से किया जाता है। इस दिन भगवान हनुमान की विशेष पूजा की जाती है। मान्यता है कि जो भी सच्चे मन से इस दिन हनुमान जी की भक्ति करता है, उसकी हर परेशानी दूर होती है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

इस वर्ष 10 जून 2025 को पांचवां बड़ा मंगल मनाया जाएगा। अगर आप इस खास दिन पर भगवान हनुमान की कृपा पाना चाहते हैं, तो कुछ सरल और प्रभावी उपाय करें:

पांचवें बड़े मंगल के सरल उपाय (5th Bada Mangal Upay 2025):

प्रात:काल जल्दी उठें और स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।

तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाएं।

फिर भगवान हनुमान का ध्यान करते हुए, उनके सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं।

हनुमान जी को लड्डू का भोग लगाएं।

हनुमान चालीसा का श्रद्धापूर्वक पाठ करें।

तत्पश्चात भगवान राम के वैदिक मंत्रों का जप करें।

अंत में भगवान की आरती करें और प्रसाद बांटें।

ऐसा करने से न केवल आपके रुके हुए काम बनेंगे, बल्कि आपके व्यापार, नौकरी या व्यक्तिगत जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आएगा।

इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है। यह पाठ न केवल आत्मबल बढ़ाता है, बल्कि मानसिक शांति और शक्ति भी प्रदान करता है। माना जाता है कि नियमित रूप से हनुमान चालीसा पढ़ने से भय, रोग, संकट, बाधाएं और दुखों से छुटकारा मिलता है।