"सिर्फ 24 घंटे हैं तुम्हारे पास..." अनिल कपूर ने जियो हॉटस्टार को सरेआम दी धमकी
India News Live,Digital Desk : बॉलीवुड के 'एवरग्रीन' अभिनेता अनिल कपूर ने अपने लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। अनिल कपूर ने सीधे तौर पर ओटीटी दिग्गज जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) को वॉर्निंग देते हुए एक बेहद ही रहस्यमयी (Cryptic) पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट के बाद कयासों का बाजार गर्म है और फैंस के बीच 'धक-धक' तेज हो गई है कि आखिर मामला क्या है।
अनिल कपूर की वॉर्निंग: "मैटर अपने हाथ में ले लूंगा"
अनिल कपूर ने अपने आधिकारिक 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर लिखा, "जियो हॉटस्टार, तुम्हारे पास सिर्फ 24 घंटे हैं। नहीं तो ये मैटर मैं अपने हाथ में ले लूंगा।" अभिनेता के इस तेवर ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। आमतौर पर शांत और मजाकिया रहने वाले अनिल कपूर का यह एंग्री मैन वाला अवतार किसी बड़े प्रोजेक्ट की ओर इशारा कर रहा है।
क्या '24' का तीसरा सीजन आ रहा है?
अनिल कपूर के इस पोस्ट पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सबसे ज्यादा चर्चा उनके मशहूर टीवी शो '24' को लेकर हो रही है। एक यूजर ने लिखा, "लगता है जय सिंह राठौड़ वापस आ रहा है, 24 के तीसरे सीजन का कब से इंतजार था।" बता दें कि साल 2013 और 2016 में आए इस शो के दोनों सीजन्स को जबरदस्त सफलता मिली थी। अनिल कपूर द्वारा '24 घंटे' की समय सीमा देना इसी शो की थीम से मेल खाता है, जिससे फैंस को लग रहा है कि जल्द ही '24 Season 3' का आधिकारिक ऐलान हो सकता है।
'धुरंधर 2' को क्यों मार दिया था अनिल ने लात?
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अनिल कपूर ने खुलासा किया कि उन्हें आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर 2' में कैमियो का ऑफर मिला था। अनिल ने बताया, "आदित्य मेरे पास आए थे, लेकिन मैंने वह ऑफर ठुकरा दिया। इसका कारण टैलेंट की कमी नहीं, बल्कि मेरी कमिटमेंट थी। मैंने वो तारीखें पहले ही किसी और फिल्ममेकर को दे दी थीं।" अनिल ने यह भी स्वीकार किया कि फिल्म की ऐतिहासिक सफलता को देखकर उन्हें लगा कि यह उनका 'लॉस' था, लेकिन वह अपने प्रोफेशनलिज्म से समझौता नहीं कर सकते थे।
शाहरुख खान के साथ 'किंग' में आएंगे नजर
अनिल कपूर के पास प्रोजेक्ट्स की कोई कमी नहीं है। हाल ही में अमेजॉन प्राइम पर आई उनकी फिल्म 'सूबेदार' को काफी पसंद किया गया। अब वह वाईआरएफ (YRF) की स्पाई यूनिवर्स फिल्म 'अल्फा' (Alpha) में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा, वह शाहरुख खान की मच-अवेटेड फिल्म 'किंग' (King) का भी हिस्सा हैं, जिसमें सुहाना खान, दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन जैसे सितारे शामिल हैं।
अब देखना यह है कि अगले 24 घंटों में अनिल कपूर जियो हॉटस्टार के साथ मिलकर कौन सा बड़ा धमाका करते हैं!