EMI पर भी खरीद सकते हैं Toyota Fortuner, लेकिन जानें आपके बजट के लिए सही है या नहीं...

Post

India News Live, Digital Desk: टोयोटा फॉर्च्यूनर का नाम लेते ही एक दमदार और शाही SUV की तस्वीर सामने आ जाती है। नेताओं से लेकर फिल्मी सितारों तक, ये गाड़ी कई बड़ी हस्तियों की पहली पसंद रही है। अगर आप भी इस लग्जरी SUV को खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो आपको एक बार में पूरी कीमत चुकाने की जरूरत नहीं है। आप इसे आसान EMI में भी घर ला सकते हैं।

कीमत और ऑन-रोड खर्च

Fortuner के बेस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत करीब 36 लाख रुपये है। लेकिन जब आप RTO टैक्स, इंश्योरेंस और अन्य चार्ज जोड़ते हैं, तो दिल्ली जैसे शहरों में इसकी ऑन-रोड कीमत करीब 41.73 लाख रुपये तक पहुंच जाती है। यानी गाड़ी के अलावा जुड़े खर्च भी आपकी जेब पर भारी पड़ सकते हैं।

कैसे तय करें डाउन पेमेंट और EMI

मान लीजिए आपने फॉर्च्यूनर खरीदने के लिए बैंक से लोन लिया है। ज़्यादातर बैंक एक्स-शोरूम कीमत का 90% तक लोन दे देते हैं, यानी आपको करीब 5 लाख रुपये का डाउन पेमेंट करना होगा। अगर आप 36 लाख रुपये के लोन पर 7 साल के लिए 9% की ब्याज दर लेते हैं, तो आपकी मासिक EMI लगभग 58,000 रुपये आएगी।

अब सोचिए अगर आपकी सैलरी 50,000 रुपये है, तो क्या आप इतनी भारी EMI चुका पाएंगे? जवाब है – शायद नहीं। क्योंकि आपकी सैलरी का बड़ा हिस्सा सिर्फ लोन चुकाने में चला जाएगा, और बाकी जरूरी खर्चों को संभालना मुश्किल हो सकता है।

किस सैलरी पर Fortuner खरीदना समझदारी होगी?

वित्तीय सलाहकारों के मुताबिक आपकी EMI आपकी सैलरी का अधिकतम 40-50% ही होनी चाहिए। यानी 50,000 की सैलरी पर लगभग 20,000 से 25,000 रुपये की EMI आदर्श मानी जाती है। Fortuner की EMI इससे कहीं ज़्यादा है।

अगर आपकी सैलरी एक लाख रुपये या उससे ज़्यादा है, या आपके पास कोई अतिरिक्त आय का जरिया है, तो आप Fortuner की ओर कदम बढ़ा सकते हैं। वरना 10-12 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करने की तैयारी होनी चाहिए।

अगर बजट सीमित है तो क्या करें?

अगर आपकी सैलरी सीमित है, तो फॉर्च्यूनर की जगह टाटा नेक्सन, किआ सोनेट या मारुति ब्रेजा जैसी SUVs पर भी विचार किया जा सकता है। ये कारें न सिर्फ बजट में हैं बल्कि फीचर्स और माइलेज के मामले में भी अच्छी हैं।

फीचर्स और इंजन ऑप्शंस

टोयोटा फॉर्च्यूनर दो इंजन ऑप्शन में आती है –

2.7 लीटर पेट्रोल

2.8 लीटर टर्बो डीजल

सेफ्टी के लिए इसमें 7 एयरबैग्स, ABS, EBD, हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा 9-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस चार्जिंग और 360 डिग्री कैमरा जैसे प्रीमियम इंटीरियर फीचर्स इसे एक परफेक्ट लग्जरी SUV बनाते हैं।