मां बनने से पहले परिणीति चोपड़ा ने क्यों कही थी बच्चा गोद लेने की बात

Post

India News Live,Digital Desk : बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। हाल ही में परिणीति ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर कर सभी को चौंका दिया। इसी बीच उनका एक पुराना इंटरव्यू चर्चा में है जिसमें उन्होंने बेबी प्लानिंग और गोद लेने की इच्छा जताई थी।

बच्चा गोद लेने की वजह

कुछ साल पहले फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में परिणीति ने कहा था कि उन्हें हमेशा से कई बच्चों की चाह रही है। लेकिन उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि संभव है वह हर बार कंसीव न कर पाएं। इसी कारण उन्होंने बच्चे गोद लेने का विचार रखा था। उनके अनुसार, गोद लेना भी मातृत्व का उतना ही खूबसूरत हिस्सा है।

रोमांस पर परिणीति का नजरिया

इस बातचीत में परिणीति ने सिर्फ बच्चों के बारे में ही नहीं, बल्कि रोमांस पर भी अपनी राय दी थी। उन्होंने कहा कि उन्हें फिल्मों वाला घिसा-पिटा रोमांस बिल्कुल पसंद नहीं है। उन्हें फूल और महंगे गिफ्ट्स पसंद नहीं। बल्कि, जब कोई लड़का उन्हें डिनर पर ले जाने की बात करता है, तो उन्हें यह अजीब लगता है। परिणीति के मुताबिक, उन्हें सिंपल और सच्चा रिश्ता ही अच्छा लगता है।

राघव और परिणीति की लव स्टोरी

प्रेग्नेंसी के बीच यह इंटरव्यू इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि इससे पहले शादी के वक्त भी उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। उसमें उन्होंने कहा था कि वह कभी किसी राजनेता से शादी नहीं करेंगी। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। 24 सितंबर 2023 को परिणीति ने राघव चड्ढा से शादी कर ली।

दोनों की मुलाकात लंदन में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान हुई थी। खास बात यह रही कि परिणीति का भाई पहले से ही राघव का बड़ा फैन था। वहीं से दोस्ती आगे बढ़ी और अब यह रिश्ता शादी और जल्द ही पेरेंटहुड तक पहुंच गया है।