US-Canada trade dispute: पीएम कार्नी ने देशवासियों से स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया
- by Priyanka Tiwari
- 2026-01-26 02:23:00
India News Live,Digital Desk : अमेरिका और कनाडा के बीच व्यापार संबंधों में तनाव नए स्तर पर पहुँच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की कनाडा पर चीन के साथ समझौते को लेकर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी के बीच, प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने देशवासियों से स्वदेशी उत्पाद अपनाने और अंतरराष्ट्रीय निर्भरता घटाने का आग्रह किया है।
वीडियो संदेश में पीएम की चेतावनी:
पीएम कार्नी ने एक वीडियो संदेश में अमेरिका का नाम लिए बगैर कहा कि कनाडा की अर्थव्यवस्था को बाहरी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने नागरिकों को यह समझाने की कोशिश की कि ऐसे समय में यह जरूरी है कि देश खुद अपना सबसे बड़ा ग्राहक बने और अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाए।
स्वदेशी अपनाने की रणनीति:
कार्नी ने कहा, "हमें उन चीजों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए जिन्हें हम नियंत्रित कर सकते हैं। दूसरे देश क्या करते हैं, उस पर हमारा नियंत्रण नहीं है। हम अपने खुद के नागरिकों और उत्पादों को विकसित करके देश को मजबूत बना सकते हैं।"
ट्रंप की धमकी और कनाडा की प्रतिक्रिया:
शनिवार को अमेरिका ने कनाडा को चेतावनी दी थी कि यदि वह चीन के साथ व्यापारिक समझौते में सहयोग करता है, तो अमेरिका तुरंत कनाडाई सामानों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लागू कर देगा। ट्रंप ने कनाडा के पीएम को गवर्नर कहकर संबोधित करते हुए कहा था कि "चीन कनाडा को पूरी तरह तबाह कर देगा।"
कनाडाई मंत्री का खंडन:
कनाडा के व्यापार मंत्री डोमिनिक लेब्लां ने ट्रंप की धमकी को खारिज करते हुए कहा कि चीन के साथ कोई मुक्त व्यापार समझौता नहीं किया जा रहा है। उन्होंने लिखा, “जो हासिल हुआ है वह महत्वपूर्ण टैरिफ मुद्दों का समाधान है।”