UPSSSC Junior Analyst Recruitment Update : 1680 अभ्यर्थियों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शुरू
- by Priyanka Tiwari
- 2025-10-16 14:26:00
India News Live,Digital Desk : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग में कनिष्ठ विश्लेषक (खाद्य) के 417 रिक्त पदों के लिए चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू कर दिया है। आयोग ने लिखित परीक्षा के आधार पर कुल 1680 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण (Document Verification) के लिए चुना है।
इन अभ्यर्थियों के शैक्षणिक और अन्य प्रमाणपत्रों की जांच 30 अक्टूबर से 7 नवंबर तक की जाएगी। अभ्यर्थियों को उनके कटऑफ अंकों और निर्धारित तिथि के अनुसार बुलाया जाएगा।
अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी कटऑफ सूची और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तिथि देख सकते हैं। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का काम लखनऊ के पिकअप भवन स्थित आयोग कार्यालय में किया जाएगा।
यह समय उन सभी अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण है जिन्होंने परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया है, इसलिए अभिलेख परीक्षण के लिए सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखना जरूरी है।