Bihar Assembly Elections 2025 : योगी आदित्यनाथ का चुनावी अभियान शुरू, पटना और सहरसा में दो बड़ी जनसभाएं
- by Priyanka Tiwari
- 2025-10-16 14:31:00
India News Live,Digital Desk : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार अभियान की शुरुआत गुरुवार से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। मुख्यमंत्री आज दो बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। साथ ही, उप मुख्यमंत्री और बिहार चुनाव सह प्रभारी केशव प्रसाद मौर्य भी झंझारपुर और खजौली विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन सभाओं में मौजूद रहेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहली जनसभा पटना के दानापुर विधानसभा क्षेत्र में होगी, जहां वह भाजपा प्रत्याशी राम कृपाल यादव के समर्थन में जनता को संबोधित करेंगे। दूसरी जनसभा सहरसा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित की जाएगी, जिसमें वे भाजपा प्रत्याशी डॉ. आलोक रंजन के समर्थन में मतदाताओं से वोट की अपील करेंगे। इस बार चुनाव में मुख्यमंत्री 20 से अधिक रैलियों और जनसभाओं में हिस्सा लेंगे।
योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता और ऊर्जा को देखते हुए, एनडीए गठबंधन के कई प्रत्याशी अपनी रैलियों में उन्हें शामिल करने की खास मांग कर रहे हैं। उनके भाषणों में विकास, कानून-व्यवस्था और हिंदुत्व पर जोर होता है, जो कार्यकर्ताओं में जोश भरता है। पार्टी को उम्मीद है कि उनकी मौजूदगी से मतदाताओं तक सशक्त संदेश जाएगा और चुनाव में मजबूती मिलेगी।
गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री लखनऊ से पटना पहुंचे। जय प्रकाश नारायण एयरपोर्ट से सीधे जनसभा स्थल पहुंचे और पटना की जनता को संबोधित किया। इसके बाद दोपहर 1:40 बजे वह हेलीकाप्टर से सहरसा पहुंचे, जहां डॉ. आलोक रंजन के पक्ष में चुनावी माहौल बनाया।