बिग बॉस 19 के बाद तान्या मित्तल का बदला अंदाज, वृंदावन पहुंचकर की खास मुलाकात

Post

India News Live,Digital Desk : बिग बॉस 19 की फाइनलिस्ट तान्या मित्तल शो खत्म होने के बाद भी लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। वजह कभी उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल होती है, तो कभी उनके बयानों पर उठे सवाल। हाल ही में शो से बाहर आने के बाद तान्या अपने परिवार के साथ वृंदावन पहुंचीं, जहां उन्होंने प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज जी से मुलाकात की। इस मुलाकात का वीडियो उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

परिवार के साथ वृंदावन पहुंचीं तान्या

तान्या मित्तल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रेमानंद महाराज जी के आश्रम से एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो के बैकग्राउंड में “राधा राधा” भजन सुनाई दे रहा है, जो माहौल को और भी भावुक बना देता है। वीडियो के साथ तान्या ने एक लंबा कैप्शन भी लिखा।

उन्होंने लिखा कि उन्हें अपने भैया-भाभी, प्रिंसी दी, स्वीटी दी और अपनी भतीजियों के साथ प्रेमानंद महाराज जी से मिलने का सौभाग्य मिला। साथ ही उन्होंने अपनी बड़ी मामी को याद करते हुए लिखा कि उनके दिए संस्कार आज भी परिवार के बच्चों में जीवित हैं और हमेशा रहेंगे।

बिग बॉस में कही बातों पर फिर हुई चर्चा

बिग बॉस 19 के दौरान तान्या मित्तल कई बार अपने बयानों को लेकर घरवालों के निशाने पर रहीं। खासतौर पर जब उन्होंने कहा था कि उनके घर में एक खास लिफ्ट है, जो रसोई से खाना एक मंजिल से दूसरी मंजिल तक पहुंचाती है। उस वक्त कई कंटेस्टेंट्स ने इस दावे पर शक जताया था।

अब शो खत्म होने के बाद सामने आए फुटेज और रिपोर्ट्स से यह साफ हो गया है कि तान्या का यह दावा सही था। उनके घर की इस अनोखी सुविधा की पुष्टि हो चुकी है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है।

सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन

तान्या के घर की लिफ्ट से जुड़े खुलासे के बाद फैंस खुलकर उनका समर्थन कर रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि अब सबकी बोलती बंद हो गई है। एक फैन ने लिखा, “सबकी बोलती बंद… हमारी क्वीन।” वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा कि बिग बॉस 19 के कई कंटेस्टेंट्स को अब तान्या से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।

शो में तान्या ने यह भी कहा था कि उनके घर का स्टाफ उन्हें “बॉस” कहकर बुलाता है। उस वक्त इस बात को भी बढ़ा-चढ़ाकर बताया गया कहा गया था, लेकिन अब धीरे-धीरे तान्या के कई दावे सच साबित होते दिख रहे हैं।