राहुल गांधी के कर्नाटक चुनाव में 'वोट चोरी' के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट ने दी सफाई
- by Priyanka Tiwari
- 2025-10-13 16:40:00
India News Live,Digital Desk : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद राहुल गांधी ने कुछ समय पहले कर्नाटक विधानसभा चुनाव में धांधली का आरोप लगाया था। खासकर बेंगलुरु सेंट्रल और कुछ अन्य सीटों पर 'वोट चोरी' का दावा किया गया था। इस मामले की जांच के लिए याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई थी। लेकिन अब कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया है।
याचिका में एक रिटायर्ड जस्टिस की अगुवाई में स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाने की मांग की गई थी, जो इस मामले की गहन जांच कर सके। सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका को खारिज करते हुए कहा कि यह मामला चुनाव आयोग के अधिकार क्षेत्र में आता है। इसलिए याचिकाकर्ता को यह मामला सीधे चुनाव आयोग के सामने उठाना चाहिए।
सुप्रीम कोर्ट का कहना:
जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाला बागची ने कहा, "हमने याचिकाकर्ता के वकील की बात सुनी। यह याचिका जनहित में दायर की गई बताई जा रही है, लेकिन हम इसे सुनवाई योग्य नहीं मानते। इस मामले को चुनाव आयोग के समक्ष उठाना चाहिए।"
याचिकाकर्ता के एडवोकेट रोहित पांडे ने अदालत में कहा कि पहले चुनाव आयोग को शिकायत भेजी गई थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि, कोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई करने से साफ मना कर दिया।
राहुल गांधी के आरोप:
राहुल गांधी ने 7 अगस्त को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि कर्नाटक चुनाव में धांधली हुई और बीजेपी ने वोट चोरी की कोशिश की। इस पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने उन्हें 7 दिन के भीतर हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया। आयुक्त ने कहा कि अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया, तो उनके आरोप निराधार माने जाएंगे।