Shocking incident : जयपुर के फाइव स्टार होटल में कपल की प्राइवेसी हुई तार-तार
India News Live,Digital Desk : महंगे और लग्जरी होटल्स को लोग अक्सर इसलिए चुनते हैं क्योंकि यहां उन्हें सुरक्षा, सुविधा और गोपनीयता तीनों का भरोसा होता है। खासतौर पर फाइव स्टार होटल्स में ठहरने वालों को यह उम्मीद होती है कि उनकी पहचान और गतिविधियाँ निजी रहेंगी। लेकिन जयपुर के एक मशहूर फाइव स्टार होटल में ठहरे एक कपल के साथ जो हुआ, उसने इस भरोसे को झकझोर कर रख दिया।
कांच की खिड़की, खुला पर्दा और उजागर होती निजता
जयपुर के वीआईपी क्षेत्र सहकार मार्ग पर स्थित एक नामी फाइव स्टार होटल में एक कपल ठहरा हुआ था। होटल के थर्ड फ्लोर के एक लग्जरी रूम में रात के समय कपल के बीच अंतरंग पल बीते। लेकिन गलती यह हो गई कि खिड़की का पर्दा खुला था और सामने की कांच की खिड़की से कमरा साफ-साफ दिख रहा था।
इस होटल के सामने से बाईस गोदाम पुलिया और भारत जोड़ो सेतु जैसे व्यस्त रास्ते गुजरते हैं। वहां से गुजर रहे कुछ लोगों की नजर कमरे की ओर गई और उन्होंने जो देखा, उसे कैमरे में कैद कर लिया।
मोबाइल में कैद कर वीडियो किया वायरल
रास्ते से गुजर रहे लोगों ने कपल के निजी पलों को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह वीडियो सामने आते ही हड़कंप मच गया।
पुलिस की सख्त चेतावनी
जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, जयपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एडवाइजरी जारी की। लोगों को चेतावनी दी गई कि इस वीडियो को किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड या फॉरवर्ड न करें। ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
होटल की साख पर लगा दाग
इस मामले ने होटल की प्रतिष्ठा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब तक यह साफ नहीं हुआ है कि कपल कौन थे और यह वीडियो कब का है, लेकिन वायरल क्लिप में होटल की पूरी इमारत और संबंधित कमरा साफ नजर आ रहा है। होटल प्रबंधन की जिम्मेदारी होती है कि वह गेस्ट की निजता का ख्याल रखे, लेकिन इस मामले में लापरवाही साफ दिखाई दी।
लोगों का कहना है कि यदि इतने महंगे होटल्स में भी इस तरह की घटनाएं होंगी, तो आम लोग अपनी प्राइवेसी को लेकर असहज महसूस करेंगे और ठहरने से पहले सोच में पड़ जाएंगे।