BREAKING:
October 12 2026 11:58 am

'लॉकअप 2' में शिवांगी जोशी का बड़ा खुलासा, बोलीं- 'मामा जी बुलाने वाले शख्स ने किया था यौन शोषण'

Post

नेटफ्लिक्स के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' में टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाला राज खोला है। शो के दौरान अपने सीक्रेट को उजागर करते हुए शिवांगी ने बताया कि वह बचपन में यौन शोषण का शिकार हो चुकी हैं। एक्ट्रेस ने साथी कंटेस्टेंट्स राम कपूर और हर्षद चोपड़ा का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उनकी बातों से उन्हें यह डार्क सच दुनिया के सामने रखने की हिम्मत मिली।

'मामा जी' कहने वाले शख्स ने की थी गंदी हरकत

शिवांगी ने खुलासा किया कि जिस शख्स ने उनके साथ गलत हरकत की थी, वह उनकी मां का मुंहबोला भाई था और वह उन्हें 'मामा जी' कहकर बुलाती थीं। यह घटना उस समय की है जब एक्ट्रेस मुंबई आने की तैयारी कर रही थीं। शिवांगी ने बताया कि उस शख्स ने उन्हें एक्टिंग सिखाने और गाड़ी चलाना सिखाने के बहाने अपनी गोद में बैठने को कहा था, जिसके बाद उन्हें वह स्पर्श बेहद गलत और असहज महसूस हुआ।

घर में अकेले में की गई थी आपत्तिजनक कोशिश

अपने आंसू पोछते हुए शिवांगी ने एक और खौफनाक इंसिडेंट साझा किया। उन्होंने बताया कि एक रात जब उनके माता-पिता घर पर नहीं थे, तब वह शख्स उनके घर आया और उन्हें समझाने लगा कि बॉम्बे इंडस्ट्री में काम करने के लिए ऐसा सब सहन करना पड़ता है। उस व्यक्ति ने उन्हें अनुचित तरीके से पकड़ने और जबरन किस करने की कोशिश की। हालांकि, सूझबूझ दिखाते हुए शिवांगी ने तुरंत उसे धक्का दे दिया, जिससे गुस्साए उस शख्स ने उन्हें नीचे गिरा दिया।

माता-पिता ने मौके पर पहुंचकर की थी आरोपी की पिटाई

गनीमत रही कि शिवांगी के माता-पिता समय पर घर वापस आ गए। उन्होंने पूरी बात जानने के बाद उस शख्स की जमकर पिटाई की और उसे घर से बाहर निकाल दिया। इस खौफनाक घटना के बाद शिवांगी इतनी ज्यादा डर गई थीं कि उन्होंने कुछ दिनों तक स्कूल जाना बंद कर दिया था, जिसके बाद उनके माता-पिता उन्हें लेकर और अधिक प्रोटेक्टिव हो गए थे।