BREAKING:
October 17 2026 06:55 pm

September 26, 2025 : इन 5 राशियों का भाग्य चमकेगा, जानें क्या कहता है सितारों का हाल

Post

India News Live,Digital Desk : 26 सितंबर 2025 का दिन इन 5 राशियों के लिए खास साबित होगा। प्रतियोगिता, शिक्षा, आर्थिक मामलों और पारिवारिक जिम्मेदारियों में आपकी मेहनत रंग लाएगी। आइए जानते हैं किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन।

वृष (Taurus)

आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन अपने बोलने पर थोड़ा नियंत्रण रखें। असावधानी से पारिवारिक और व्यावसायिक परेशानियां पैदा हो सकती हैं। शिक्षा या प्रतियोगिता में प्रयास सफल रहेंगे।

कन्या (Virgo)

आज आपके व्यावसायिक प्रयासों की सराहना होगी और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। हालांकि माता से कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक निर्णय सोच-समझ कर लें। स्वास्थ्य और अपने समाजिक प्रतिष्ठा पर ध्यान दें।

वृश्चिक (Scorpio)

आज शिक्षा और प्रतियोगिता में किए गए प्रयास सफल होंगे। आध्यात्मिक रूप से आपकी आस्था बढ़ेगी। पीली वस्तुओं का दान करने से लाभ मिलेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति भी होगी।

मकर (Capricorn)

आज दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी, लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है। रचनात्मक और कलात्मक कार्यों में समय दें।

मीन (Pisces)

आज आर्थिक मामलों में सुधार देखने को मिलेगा। धर्मगुरु या पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। संतान के प्रति जिम्मेदारियाँ पूरी होंगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है।