BREAKING:
October 15 2026 01:34 pm

IBM और MeitY स्टार्टअप हब का समझौता

Post

भारत में डीप-टेक नवाचार और स्टार्टअप्स के विकास को गति देने के लिए IBM और MeitY स्टार्टअप हब ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

  • यह सहयोग भारत में IBM Ventures की मौजूदा गतिविधियों को विस्तार देता है और एंटरप्राइज़ टेक स्टार्टअप्स को प्रौद्योगिकी, मेंटरशिप और विकास के अवसरों से जुड़ने में मदद करता है।
  • AI, हाइब्रिड क्लाउड और क्वांटम कंप्यूटिंग से जुड़े स्टार्टअप्स को एंटरप्राइज़ टेक्नोलॉजी, विशेषज्ञ मार्गदर्शन और व्यवसायीकरण के अवसरों से जोड़कर उनके विकास में सहयोग करता है।

मुंबई, भारत – 13 अक्टूबर, 2026: IBM और MeitY स्टार्टअप हब (MSH), जो भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) की एक पहल है, ने एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते का उद्देश्य भारत के डीप टेक स्टार्टअप इकोसिस्टम को गति प्रदान करना है। इसके तहत स्टार्टअप्स को IBM की तकनीकी विशेषज्ञता, मेंटरशिप, एंटरप्राइज़ के साथ जुड़ने के अवसरों, कौशल विकास कार्यक्रमों और इकोसिस्टम के विकास से जुड़ी पहलों तक ऐक्सेस प्रदान किया जाएगा।

यह सहयोग MeitY स्टार्टअप हब के देशव्यापी नवाचार नेटवर्क और IBM की एंटरप्राइज़ AI, हाइब्रिड क्लाउड और क्वांटम कंप्यूटिंग संबंधी विशेषज्ञता को एक साथ लाता है, ताकि उच्च क्षमता वाले स्टार्टअप्स को भारत और वैश्विक मार्केट्स के लिए प्रौद्योगिकियों के निर्माण, सत्यापन और विस्तार में सहायता मिल सके। यह पहल भारत में IBM Ventures की जारी गतिविधियों को और मज़बूत करती है और एंटरप्राइज़ टेक्नोलॉजी स्टार्टअप्स के लिए ग्राहकों, निवेशकों और उद्योग विशेषज्ञों से जुड़ने के अवसरों का विस्तार करती है।

MSH के CEO डॉ. पन्नीरसेल्वम मदनगोपाल ने कहा, “भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम वैश्विक स्तर पर प्रौद्योगिकी नवाचार को गति देने वाले एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। IBM के साथ यह साझेदारी देश की स्वदेशी डीप-टेक क्षमताओं को मज़बूत करने, प्रौद्योगिकी-आधारित उद्यमिता को प्रोत्साहित करने और नवाचारकर्ताओं को ऐसे समाधान तैयार करने हेतु और ज़्यादा अवसर उपलब्ध कराने में मदद करेगी, जो विकसित भारत के लक्ष्य में योगदान दे सकें।”

इस सहयोग के तहत, स्टार्टअप्स को व्यावसायिक ज़रूरतों से जुड़ी समस्याओं को हल करने के लिए IBM की एंटरप्राइज़ टेक्नोलॉजी और इनोवेशन प्लेटफ़ॉर्म की पूरी श्रृंखला का लाभ उठाने का अवसर मिलेगा। इसमें IBM watsonx जैसी तकनीकों के इस्तेमाल के लिए तकनीकी मार्गदर्शन और सहायता दी जाएगी। IBM watsonx उद्यमों के लिए तैयार AI और डेटा प्लेटफ़ॉर्म है। इसके अलावा, IBM Bob, उद्यमों के लिए AI कोडिंग एजेंट; IBM Sovereign Core, डिजिटल संप्रभुता के लिए तैयार सॉफ़्टवेयर स्टैक; IBM की हाइब्रिड क्लाउड और क्वांटम कंप्यूटिंग तकनीकों का परिचय; और सुरक्षा व ऑटोमेशन समाधान भी इसमें शामिल हैं।

MoU के तहत IBM और MSH मिलकर ऐसे कार्यक्रमों और गतिविधियों पर काम करने की संभावनाएं तलाशेंगे, जो स्टार्टअप्स को उनके विकास के अलग-अलग चरणों में और बैंकिंग, वित्त, सरकारी और औद्योगिक क्षेत्रों समेत अलग-अलग सेक्टरों में सहयोग दें। साझेदारी का फ़ोकस एंटरप्राइज़ प्रूफ़ ऑफ़ कॉन्सेप्ट, sovereign AI नवाचार, ओपन-सोर्स इकोसिस्टम का विकास, स्टार्टअप संस्थापकों को मेंटरशिप, तकनीकी कौशल प्रशिक्षण और स्टार्टअप्स को एंटरप्राइज़ और निवेशकों के सामने अपने समाधान प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करने पर रहेगा। साथ ही, टियर-2 और टियर-3 शहरों से उभरते प्रतिभाशाली नवाचारकर्ताओं की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा, जिससे भारत के तेज़ी से विकसित हो रहे डीप-टेक इकोसिस्टम में उनकी भागीदारी बढ़ाई जा सके।

“यह साझेदारी नवाचार को प्रोत्साहित करने और देश के डीप-टेक स्टार्टअप इकोसिस्टम को मज़बूत करने के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है। ये स्टार्टअप्स भारत और दुनिया में प्रौद्योगिकी-आधारित विकास के भविष्य को आकार देने में अहम भूमिका निभा रहे हैं,” IBM इंडिया और साउथ एशिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, संदीप पटेल ने कहा। उन्होंने यह भी कहा कि “MeitY स्टार्टअप हब के साथ हमारा लक्ष्य संस्थापकों को तेज़ी से नए विचारों पर काम करने, ज़िम्मेदारी से अपने व्यवसाय को बड़े स्तर पर ले जाने और ऐसे समाधान विकसित करने में सहायता देना है, जो राष्ट्रीय और वैश्विक चुनौतियों से निपटने में मदद करें, ताकि संभावनाशील नवाचारों का वास्तविक दुनिया में सार्थक प्रभाव दिखाई दे।”

यह MoU भारत में स्टार्टअप्स, उद्यमिता और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए IBM द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयासों को और आगे बढ़ाता है। पिछले सालों में IBM ने संस्थापकों, डेवलपर्स, शैक्षणिक संस्थानों और इकोसिस्टम भागीदारों के साथ मिलकर काम करते हुए स्टार्टअप्स को अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी, तकनीकी विशेषज्ञ मार्गदर्शन और कौशल विकास के अवसर उपलब्ध कराए हैं। इसमें IBM Ventures के साथ जुड़ी गतिविधियां भी शामिल हैं, जो अपने कैपिटल-प्लस मॉडल के माध्यम से अगली पीढ़ी की एंटरप्राइज़ टेक्नोलॉजी विकसित करने वाले दूरदर्शी संस्थापकों को सहयोग प्रदान करता है तथा IBM की वैश्विक पहुंच और विशेषज्ञों के व्यापक इकोसिस्टम का उपयोग करके अपने विकास को गति देने में यह स्टार्टअप्स की मदद करता है।

Tags: