गणपति दर्शन के दौरान मुकेश अंबानी का नीता के लिए प्यार सबको भावुक कर गया

Post

India News Live,Digital Desk : गणेशोत्सव का समय पूरे देश में भक्ति और उत्साह का माहौल लेकर आता है। हर गली, हर मोहल्ले में बप्पा के जयकारे गूंज रहे हैं। लेकिन अगर इस पर्व का असली रंग देखना हो, तो महाराष्ट्र से बेहतर जगह और कोई नहीं। गणपति बप्पा को घर लाकर दस दिनों तक पूजा करने की परंपरा यहीं से शुरू हुई थी।

महाराष्ट्र के हर कोने में बप्पा की भव्य प्रतिमाएं सजती हैं, लेकिन मुंबई का लालबाग चा राजा सबसे खास माना जाता है। यहां हर साल लाखों भक्त, बड़े बिजनेसमैन से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक, दर्शन के लिए उमड़ते हैं। इस बार भी अंबानी परिवार ने परंपरा निभाई। मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी, मां पूर्णिमा दलाल और बहन के साथ बप्पा के दर्शन करने पहुंचे।

सोशल मीडिया पर इनकी एक खूबसूरत झलक का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मुकेश अंबानी, गणपति बप्पा के चरणों से कंकू लेकर नीता अंबानी के माथे पर तिलक लगाते नजर आ रहे हैं। यह पल देखकर वहां मौजूद लोग भी मुस्कुराए बिना नहीं रह पाए।

यूजर्स वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं कि इस उम्र में भी मुकेश अंबानी का नीता के लिए प्यार साफ झलकता है। उनके इस स्नेह को देखकर लोग ‘रिलेशन गोल्स’ कह रहे हैं।

दर्शन के बाद अंबानी कपल ने बप्पा की आरती में भी भाग लिया। नीता अंबानी ने ऑरेंज और ग्रीन कॉम्बिनेशन का सिंपल लेकिन एलीगेंट अनारकली सूट पहना था, जिस पर प्रिंटेड ऑरेंज दुपट्टा और लाल-हरे बॉर्डर की डिटेलिंग थी। उनका लुक पन्ना जड़ित नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स, चूड़ियों और मिनिमल मेकअप से कंप्लीट था। वहीं मुकेश अंबानी लाइट कुर्ता-पायजामा और पर्पल नेहरू जैकेट में नजर आए।

लालबाग चा राजा के इस खास दर्शन ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि अंबानी परिवार अपनी परंपराओं और श्रद्धा को हर साल पूरे मन से निभाता है।