Meerut Metro and Namo Bharat Train before Diwali : सांसद की सरकार से मांग
- by Priyanka Tiwari
- 2025-10-10 16:50:00
India News Live,Digital Desk : सांसद अरुण गोविल ने केंद्रीय आवासन, शहरी कार्य और विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर को पत्र लिखकर नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो सेवा को दीपावली से पहले शुरू करने की मांग की है। गोविल ने कहा कि अभी त्योहारों का मौसम है और लोगों को उम्मीद थी कि नवरात्र के शुभ अवसर पर इन परियोजनाओं का संचालन शुरू हो जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा न हो पाने से आमजन में असंतोष और चिंता बढ़ रही है। सांसद ने लिखा कि ये दोनों परियोजनाएं सिर्फ मेरठ एनसीआर के ग्रामीण और शहरी इलाकों को जोड़ने वाली पहल नहीं हैं, बल्कि यह क्षेत्र की आर्थिक और सांस्कृतिक प्रगति में भी महत्वपूर्ण योगदान देंगी।
गोविल ने निवेदन किया कि जनहित को सर्वोपरि मानते हुए दीपावली से पहले ही इन दोनों परियोजनाओं को शुरू किया जाए। उनका कहना है कि इससे न केवल स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी, बल्कि एनसीआर क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी।