BREAKING:
July 13 2026 08:11 pm

यूपी ब्यूरोक्रेसी में महा-फेरबदल: 24 घंटे में 363 PCS अफसरों के तबादले, SDM की दूसरी बड़ी लिस्ट जारी

Post

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रशासनिक अमले में अब तक का सबसे बड़ा फेरबदल करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा (PCS) के अधिकारियों को बड़े पैमाने पर इधर से उधर किया है। रविवार आधी रात को 182 अफसरों के तबादले की पहली खेप जारी होने के ठीक बाद, सोमवार को 181 सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) और अधिकारियों की दूसरी बड़ी ट्रांसफर लिस्ट जारी कर दी गई है। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे के भीतर यूपी में कुल 363 पीसीएस अफसरों के कार्यक्षेत्र बदल दिए गए हैं, जिससे कई जनपदों और तहसीलों का प्रशासनिक ढांचा पूरी तरह बदल गया है।

इन जनपदों के एसडीएम और अधिकारी बदले

सोमवार को जारी हुई दूसरी सूची में प्रदेश के कई महत्वपूर्ण जिलों के उपजिलाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया गया है। मुख्य फेरबदल के तहत:

निशांत तिवारी: ललितपुर से फतेहपुर

संजय यादव: गाजीपुर से प्रतापगढ़

प्रवीण यादव: अयोध्या से बलिया

पिनाकपाणि द्विवेदी: वाराणसी से फतेहपुर

मोहम्मद जफर: कुशीनगर से सोनभद्र

ऋषिराव: आगरा से हापुड़

नमन मेहता: बांदा से गोरखपुर

आकाश कुमार: भदोही से आजमगढ़

वैभव गुप्ता: मथुरा से कन्नौज

इसके अलावा मल्लिका नैन (रजिस्ट्रार, बरेली) को उत्तर प्रदेश वक्फ बोर्ड न्यायाधिकरण, लखनऊ भेजा गया है। वहीं, सैयद सानिया सोनम एजाज को ललितपुर से प्रयागराज और राजू कुमार को गोरखपुर से मेरठ स्थानांतरित किया गया है।

कई महिला अफसरों के भी कार्यक्षेत्र में बदलाव

प्रशासनिक सुधार और कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से की गई इस कार्रवाई में कई महिला अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। शालिनी देवी को कानपुर देहात से फिरोजाबाद, अंजलि सिंह को सीतापुर से वाराणसी, अनुराधा सिंह को फिरोजाबाद से अलीगढ़, शिवानी सिंह को वाराणसी से हरदोई, तृप्ति गुप्ता को बरेली से अंबेडकरनगर, गरिमा सौनकिया को औरैया से सुल्तानपुर, चित्रा निवाल को शाहजहांपुर से हमीरपुर, नैनसी सिंह को प्रतापगढ़ से महोबा, रेणु मिश्रा को लखीमपुर खीरी से सिद्धार्थनगर और जूही प्रसाद को प्रयागराज से मिर्जापुर भेजा गया है।

तहसीलों की कमान नए हाथों में

इस महा-तबादला एक्सप्रेस के जरिए सरकार ने स्पष्ट संदेश दिया है कि फील्ड पोस्टिंग में पारदर्शिता और दक्षता को सर्वोपरि रखा जाएगा। नए आदेश के तहत अमित सिंह को अमेठी से मुरादाबाद, राजीव निगम को लखीमपुर खीरी से कुशीनगर, यदुवीर सिंह को झांसी से लखीमपुर खीरी, राहुल द्विवेदी को बांदा से मेरठ, रनबीर सिंह को उन्नाव से बलिया, दीपक माथुर को मेरठ से फर्रुखाबाद, राम शंकर (प्रथम) को कानपुर नगर से अमेठी और मसीहा नजम को अमरोहा से ललितपुर की कमान सौंपी गई है। साथ ही कल्याण सिंह मौर्य को सिद्धार्थनगर से प्रयागराज और संजय कुमार कुशवाहा को बलिया से गाजीपुर ट्रांसफर किया गया है।