BREAKING:
October 13 2026 05:26 pm

Magh Mela 2026 : पुलिस ने सुरक्षा को लेकर चेकिंग अभियान तेज किया

Post

India News Live,Digital Desk : गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम पर होने वाले माघ मेला 2026 की तैयारियां जोरों पर हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और मेला क्षेत्र में सतत निगरानी और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

गुरुवार रात, पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार पांडेय के निर्देश पर अक्षयवट मार्ग और संगम सर्कुलेटिंग एरिया में थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में सुरक्षा जांच की गई। इस दौरान एक वाहन में शस्त्रधारक व्यक्ति पाया गया। अभिलेख सही पाए जाने पर पुलिस ने भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए उसे मेला क्षेत्र से जाने की सलाह दी।

व्यक्ति ने अपनी गलती स्वीकार की और पुलिस का सहयोग करते हुए स्वयं मेला क्षेत्र छोड़ दिया। अधिकारियों ने बताया कि मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए लगातार चेकिंग और निगरानी जारी रहेगी।