BREAKING:
May 03 2026 12:59 am

Landslide wreaks havoc in Sicily, Italy: 4 किलोमीटर लंबी चट्टान खिसकी, सैकड़ों घर खाई में लटके

Post

India News Live,Digital Desk : दक्षिणी इटली के सिसिली द्वीप पर निस्केमी शहर तूफान “हेरी” और भारी बारिश के कारण भयानक भूस्खलन की चपेट में है। 4 किलोमीटर लंबी चट्टान खिसकने से शहर का कई हिस्से खाई की ओर धीरे-धीरे धंस रहे हैं, जिससे कई घरों की सुरक्षा खतरे में आ गई है।

स्थानीय प्रशासन ने अब तक 1,500 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया है। फिलहाल किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन कई घर अब रहने योग्य नहीं रह गए हैं। घटनास्थल पर भूस्खलन लगातार रुक-रुककर जारी है।

सिसिली का निस्केमी शहर एक पठार पर बसा है, जो अब मैदान की ओर धंस रहा है। कई इमारतें खाई के किनारे लटकी हुई हैं, और कुछ वाहन भी प्रभावित हुए हैं। नागरिक सुरक्षा विभाग प्रभावित लोगों को स्थायी रूप से दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने की योजना बना रहा है।

इसी बीच, इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी की सरकार ने सिसिली, सार्डिनिया और कैलाब्रिया के लिए आपातकाल की घोषणा की है। ये क्षेत्र पिछले सप्ताह आए भीषण तूफान से गंभीर रूप से प्रभावित हुए थे।