BREAKING:
September 06 2026 05:20 pm

भारत-अमेरिका ट्रेड डील इस साल हो सकती है: आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 ने दी पुष्टि

Post

India News Live,Digital Desk : संसद में पेश आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार, भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते की वार्ता इस वित्त वर्ष में संभवतः पूरा हो सकती है। सर्वेक्षण में इसे भारत के लिए एक महत्वपूर्ण सकारात्मक कारक बताया गया है, जो वैश्विक व्यापार की अनिश्चितताओं के बीच निर्यात, निवेश और कारोबारी भरोसे को बढ़ावा देगा।

सर्वेक्षण के अनुसार, भारत ने पहले ही न्यूजीलैंड और यूरोपीय संघ के साथ एफटीए कर लिए हैं। अमेरिका के साथ प्रस्तावित समझौता रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों देशों के बीच लंबे समय से चल रही बातचीत अंतिम चरण में है और अमेरिका की प्रतिक्रिया के बाद डील पर अंतिम सहमति मिल सकती है।

वैश्विक परिदृश्य में अनिश्चितताओं के बावजूद घरेलू अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है। महंगाई कम है, बैंकों, कंपनियों और परिवारों की बैलेंस शीट स्थिर है और सार्वजनिक पूंजीगत व्यय आर्थिक गतिविधियों को सहारा दे रहा है।

सरकार के अनुमान के अनुसार, वित्त वर्ष 2027 में भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 6.8-7.2 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है। आर्थिक सर्वेक्षण का संदेश साफ है: सुधारों की निरंतरता और प्रमुख व्यापारिक साझेदारों के साथ संभावित समझौते के सहारे भारत की अर्थव्यवस्था संतुलित और स्थिर विकास की राह पर आगे बढ़ रही है।