Jaish-e-Mohammed's dangerous expansion : महिला विंग में 5,000 से अधिक भर्तियां, ऑनलाइन कट्टरपंथी ट्रेनिंग से बढ़ी चिंता

Post

India News Live,Digital Desk : पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद तेजी से अपना नेटवर्क फैला रहा है। हाल ही में सुरक्षा एजेंसियों को संदेह हुआ है कि संगठन की महिला विंग जमात उल मोमिनात में एक बड़े पैमाने पर भर्ती अभियान चलाया गया है, जिसमें 5,000 से अधिक महिलाओं को शामिल किया जा चुका है। इन महिलाओं को कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित करने और आगे आतंकी गतिविधियों के लिए तैयार करने की कोशिशें जारी हैं।

एक सोशल मीडिया पोस्ट में जैश सरगना मसूद अजहर ने दावा किया कि महिला विंग में तेजी से नए सदस्य जुड़ रहे हैं और अब संगठन को जिलों में यूनिट बनाकर विस्तार की जरूरत है। उन्होंने लिखा कि “कुछ ही हफ्तों में 5,000 से ज्यादा महिलाएं संगठन का हिस्सा बन गई हैं। भर्ती के बाद कई महिलाओं में मानसिक बदलाव देखा गया है और अब वे मिलकर जिलावार यूनिट बनाएंगी, जिनमें एक-एक मैनेजर नियुक्त किया जाएगा।”

जमात उल मोमिनात की स्थापना 8 अक्टूबर को बहावलपुर स्थित जैश मुख्यालय में की गई थी, जिसके बाद बहावलपुर, मुल्तान, सियालकोट, कराची, मुजफ्फराबाद और कोटली जैसे क्षेत्रों से महिलाओं की बड़े पैमाने पर भर्ती की जा रही है।

अजहर की बहन सादिया विंग की प्रमुख

इस महिला विंग का संचालन मसूद अजहर की बहन सादिया अजहर करती है, जो आतंकी यूसुफ अजहर की पत्नी हैं। यूसुफ को भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में ढेर किया था।
महिला विंग में एक और प्रमुख चेहरा अफीरा है, जो पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड उमर फारूक की पत्नी थी। उसे भी एक एनकाउंटर में मारा गया था।

कट्टरपंथी ट्रेनिंग ऑनलाइन क्लास के ज़रिए

NDTV की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस विंग में शामिल महिलाओं को लगभग 40 मिनट की ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जा रही है। हर प्रतिभागी को इन क्लासेज़ के लिए 500 रुपये का भुगतान करना पड़ता है।
संगठन का मकसद महिलाओं को रेडिकलाइज कर ISIS, हमास और LTTE जैसी आतंकी ब्रिगेड की तरह आत्मघाती हमलों के लिए तैयार करना है।

जमात उल मोमिनात हाल ही में दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट के बाद चर्चा में आई थी, जिसमें 15 लोगों की मौत हुई थी। जांच में सामने आया कि फरीदाबाद से भारी मात्रा में बरामद विस्फोटक के मामले में गिरफ्तार डॉ. शाहीन सईद इस महिला विंग से जुड़ी हुई थी।