मंगलवार को थलापति विजय की फिल्म की शानदार कमाई, 150 करोड़ के बेहद करीब पहुंचा कलेक्शन मंगलवार को 'जन नायकन' ने की दमदार कमाई
साउथ सुपरस्टार थलापति विजय और पूजा हेगड़े स्टारर पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा फिल्म 'जन नायकन' सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। राजनीति में पूरी तरह से उतरने से पहले विजय की इस आखिरी फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। क्रिटिक्स और दर्शकों से मिल रहे पॉजिटिव रिस्पॉन्स के बीच फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई हुई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने छठे दिन यानी मंगलवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए लगभग 8.00 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है।
150 करोड़ क्लब में शामिल होने से महज कुछ कदम दूर
भारत में 'जन नायकन' का कुल नेट कलेक्शन अब तक 143.40 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म तेजी से 150 करोड़ रुपये के जादुई आंकड़े की ओर बढ़ रही है। निर्देशक एच. विनोथ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में बॉबी देओल के खूंखार नेगेटिव रोल और अनिरुद्ध रविचंदर के धमाकेदार संगीत ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। तमिल के अलावा हिंदी और तेलुगु भाषा में भी इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिससे वीक डेज में भी इसकी कमाई स्थिर बनी हुई है।