मेष राशि में सूर्य, मंगल और बुध की 'महायुति': मई में इन 4 राशियों की पलटेगी किस्मत, मिलेगा प्रमोशन और सरकारी लाभ

Post

India News Live,Digital Desk : ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से मई 2026 का महीना बेहद हलचल भरा और महत्वपूर्ण होने वाला है। इस महीने ग्रहों के राजा सूर्य, साहस के कारक मंगल और बुद्धि के दाता धुध एक साथ मेष राशि में विराजमान होकर एक शक्तिशाली 'तिगड़ी' बनाएंगे।

मई की शुरुआत में बुध मेष राशि में रहकर अस्त होंगे, जबकि मंगल (जो मेष राशि के स्वामी हैं) अपनी ही राशि में प्रवेश कर बेहद मजबूत स्थिति में आ जाएंगे। सूर्य 15 मई तक मेष में उच्च के रहेंगे। ग्रहों के इस महामिलन का सबसे शुभ प्रभाव 4 विशेष राशियों पर पड़ने वाला है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए मई का महीना 'लकी' साबित होगा।

1. मेष राशि (Aries): पद-प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि

मेष राशि वालों के लिए यह महीना किसी वरदान से कम नहीं है। आपकी अपनी राशि में ग्रहों का जमावड़ा करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

करियर: ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी और पदोन्नति (Promotion) के प्रबल योग बनेंगे।

लाभ: प्रोफेशनल लाइफ में यात्राएं सुखद रहेंगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उच्च का सूर्य आपको समाज में मान-सम्मान दिलाएगा।

2. वृषभ राशि (Taurus): बिजनेस और प्यार में मिलेगी सफलता

वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगल और सूर्य का गोचर भाग्य के द्वार खोलने वाला है।

शिक्षा: विद्यार्थियों के लिए यह समय पढ़ाई-लिखाई में बड़ी उपलब्धि हासिल करने का है।

व्यापार व रिश्ते: बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। वहीं, निजी रिश्तों में मधुरता आएगी और पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा।

3. सिंह राशि (Leo): सरकारी क्षेत्र से बड़ी खुशखबरी

सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं, जो मई के आधे महीने तक उच्च स्थिति में रहेंगे। बुध और मंगल का साथ आपके लिए शानदार परिणाम लाएगा।

सम्मान: समाज और कार्यस्थल पर आपका कद बढ़ेगा।

सरकारी लाभ: यदि आपका कोई काम सरकारी दफ्तरों में अटका है, तो 15 मई से पहले उसके पूरा होने के संकेत हैं। महीने के शुरुआती 15 दिन आपके लिए सबसे ज्यादा भाग्यशाली रहेंगे।

4. मकर राशि (Capricorn): कानूनी मामलों में मिलेगी राहत

मकर राशि वालों के लिए मई का महीना व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों मोर्चों पर सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा।

पर्सनल लाइफ: लाइफ पार्टनर का सहयोग आपके हर काम को आसान बना देगा। रिश्तों में चल रही अनबन खत्म होगी।

कानूनी योग: यदि कोई अदालती या लीगल मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आने के अच्छे योग बन रहे हैं। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।