कोटक महिंद्रा बैंक के CEO छोड़ेंगे पद, पर मजबूत नतीजों और ₹470 के टारगेट से सोमवार को शेयर बाजार में मचेगा तहलका
बिजनेस डेस्क: भारतीय बैंकिंग सेक्टर और शेयर बाजार के लिहाज से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। प्राइवेट सेक्टर के दिग्गज कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के मौजूदा प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अशोक वसवानी ने अपना पद छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने बैंक के निदेशक मंडल (Board of Directors) को सूचित किया है कि वह 31 दिसंबर, 2026 को समाप्त हो रहे अपने वर्तमान कार्यकाल के बाद इस पद पर दोबारा बने रहने के इच्छुक नहीं हैं।
इस बड़े घटनाक्रम के बाद शनिवार को हुई बोर्ड बैठक में बैंक ने नए एमडी और सीईओ की तलाश के लिए आधिकारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। बैंक ने शेयर बाजारों (Stock Exchanges) को आश्वस्त किया है कि नए उत्तराधिकारी की नियुक्ति भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की नियामक समय-सीमा के भीतर पूरी कर ली जाएगी।
NBFC से कॉमर्शियल बैंक बनने वाली देश की पहली कंपनी है कोटक
कोटक महिंद्रा बैंक का इतिहास भारतीय वित्तीय बाजार में बेहद शानदार रहा है। बैंक की स्थापना साल 2003 में हुई थी। इससे पहले यह 'कोटक महिंद्रा फाइनेंस लिमिटेड' (KMFL) के नाम से एक गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) के रूप में काम कर रही थी। केएमएफएल देश की सबसे पहली ऐसी एनबीएफसी थी, जिसे आरबीआई द्वारा एक पूर्ण कॉमर्शियल बैंक के रूप में अपग्रेड और सूचीबद्ध होने का गौरव प्राप्त हुआ था।
तिमाही नतीजों में मारी बाजी: मुनाफे में 10% का उछाल, सुधरी एसेट क्वालिटी
सीईओ के बदलने की खबर के बीच बैंक के वित्तीय मोर्चे से निवेशकों के लिए बेहद मजबूत और उत्साहजनक आंकड़े सामने आए हैं। वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी (मार्च) तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का प्रदर्शन शानदार रहा है:
नेट प्रॉफिट (शुद्ध मुनाफा): प्रावधानों (Provisions) में कमी और बेहतर शुद्ध ब्याज आय के चलते बैंक का मुनाफा 10 प्रतिशत बढ़कर 5,423 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में ,4933 करोड़ रुपये था।
नेट इंटरेस्ट इनकम (NII): बैंक की मुख्य शुद्ध ब्याज आय भी 8 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,284 करोड़ रुपये से बढ़कर 7,876 करोड़ रुपये हो गई है।
घटा एनपीए (Asset Quality): बैंक के लिए सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि उसका ग्रॉस एनपीए (Gross NPA) अनुपात पिछले साल के 1.42 प्रतिशत से घटकर महज 1.20 प्रतिशत रह गया है, जो एसेट क्वालिटी में बड़े सुधार को दर्शाता है।
मोतीलाल ओसवाल का बड़ा दांव, दिया ₹470 का टारगेट प्राइस
गुरुवार को आखिरी ट्रेडिंग सेशन में कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर 409 रुपये पर बंद हुआ था। शुक्रवार को मुहर्रम के कारण बाजार बंद था, इसलिए अब सोमवार को बाजार खुलने पर इस शेयर पर निवेशकों की पैनी नजर रहेगी। शेयर का 52 हफ्ते का हाई ₹452.98 और लो ₹345.40 है।
इस बीच, देश की दिग्गज ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों को लेकर अपनी 'बाय' (Buy) रेटिंग बरकरार रखी है और निवेशकों को इसे खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज ने कोटक के शेयरों के लिए 470 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है, जो मौजूदा भाव से एक बड़ा अपसाइड पोटेंशियल दिखाता है।
क्यों कोटक के शेयर पर फिदा हैं एक्सपर्ट्स? ये हैं 3 बड़ी वजहें
ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक, कोटक महिंद्रा बैंक का बिजनेस मॉडल बेहद सुरक्षित और लॉन्ग-टर्म रिटर्न देने वाला है:
रिटर्न ऑन इक्विटी (RoE): बैंक अपनी सब्सिडियरी (सहायक) कंपनियों के मजबूत योगदान, समझदारी भरे रिस्क स्टैंडर्ड और बेहतरीन कैपिटल बफर के दम पर लगातार इक्विटी पर शानदार रिटर्न दे रहा है।
डिजिटल एक्विजिशन: कोटक मैनेजमेंट की डिजिटल रणनीतियों के कारण बैंक की लायबिलिटी (जमा राशि) में छोटी-छोटी लेकिन लगातार मजबूत बढ़ोतरी हो रही है, जिससे फंड की लागत कम रखने में मदद मिलेगी।
ब्रांच नेटवर्क का बंपर विस्तार: बैंक अगले तीन से पांच सालों में अपनी फिजिकल रीच को आक्रामक तरीके से बढ़ाने की योजना पर काम कर रहा है। इसके तहत बैंक अपनी शाखाओं (Branches) की संख्या को मौजूदा 2,276 से बढ़ाकर सीधे 3,500 करने जा रहा है, जिससे इसकी बाजार में पैठ और फ्रैंचाइज वैल्यू काफी मजबूत होगी।