BREAKING:
July 23 2026 10:18 pm

G20 2026 : ट्रंप का साउथ अफ्रीका को फ्लोरिडा समिट से बहिष्कार करने का ऐलान

Post

India News Live,Digital Desk : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने साफ किया है कि अगले साल फ्लोरिडा में होने वाले G20 समिट में साउथ अफ्रीका को शामिल नहीं किया जाएगा।

दरअसल, पिछले हफ्ते अमेरिका ने साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में हुए लीडर्स समिट का बहिष्कार किया था। साउथ अफ्रीका ने इसे अपने खिलाफ सजा देने जैसा कदम माना।

हालांकि, जी-20 के नेताओं ने शनिवार को अमेरिका के विरोध के बावजूद जलवायु संकट और वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए एक साझा घोषणा की थी। इसके बाद अमेरिका ने साउथ अफ्रीका पर आरोप लगाया कि उसने इस साल ग्रुप की लीडरशिप का गलत इस्तेमाल किया।

ट्रंप का बयान

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth पर लिखा:

"G20 के समापन पर साउथ अफ्रीका ने हमारे U.S. एम्बेसी के सीनियर प्रतिनिधि को G20 प्रेसीडेंसी सौंपने से इनकार कर दिया। इसलिए मेरे निर्देशानुसार साउथ अफ्रीका को 2026 के फ्लोरिडा समिट में निमंत्रण नहीं मिलेगा।"

इस समिट का आयोजन अगले साल मियामी, फ्लोरिडा में होगा।

साउथ अफ्रीका की प्रतिक्रिया

साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के कार्यालय ने ट्रंप के इस पोस्ट को अफसोसजनक करार दिया।

रामफोसा ने बताया कि पिछले हफ्ते G20 शिखर सम्मेलन में अमेरिका का डेलीगेशन मौजूद नहीं था, इसलिए G20 प्रेसीडेंसी का इंस्ट्रुमेंट साउथ अफ्रीका के डिपार्टमेंट ऑफ इंटरनेशनल रिलेशंस एंड कोऑपरेशन में U.S. एम्बेसी के एक अधिकारी को सौंपा गया था।