BREAKING:
May 05 2026 12:26 am

Former MP Brij Bhushan Sharan Singh's open statement : लोकसभा से हटाए जाने की बात, रामलला दर्शन में आम आदमी बनकर जाने की इच्छा

Post

India News Live,Digital Desk : कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में खुलकर कहा कि उन्हें लोकसभा से जनता ने नहीं, बल्कि साजिश के तहत हटाया गया। उनका कहना था कि उनका कार्यकाल पूरा नहीं हुआ और उन्हें बेइज्जत करके निकाला गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर जिंदा रहा तो एक बार फिर लोकसभा जरूर जाऊंगा।

पूर्व सांसद ने कहा, "अपमान का घाव मैं भरूंगा। किस स्तर से चुनाव लड़ना है, यह जनता तय करेगी। कोशिश यही होगी कि भाजपा से ही चुनाव लड़ सकूं। अगर पार्टी मेरे बेटे को टिकट देती है, तो वह भी चुनाव लड़ेंगे, लेकिन मेरा मन है कि मैं खुद एक बार लोकसभा जरूर जाऊं।"

उन्होंने यह भी कहा कि राम मंदिर के उद्घाटन में उन्हें न्योता नहीं मिला, जो उनके लिए हमेशा दुख का विषय रहेगा। दूसरी बार जब न्योता आया, तो उन्होंने स्वाभिमान के चलते हाथ जोड़कर मना कर दिया। उनका मानना है कि राम जन्मभूमि आंदोलन में जिनका योगदान नहीं था, उन्हें बुलाया गया और असली कारसेवकों को नजरअंदाज किया गया।

पूर्व सांसद ने सवाल उठाया कि “हीरो-हीरोइन बुला दिए गए, उनका क्या योगदान था? क्या मंदिर निर्माण में हमसे या विनय कटियार से ज्यादा योगदान था उनका?” उन्होंने कहा कि अब तक वे रामलला दर्शन के लिए नहीं गए, लेकिन अगली बार आम आदमी बनकर, लाइन में लगकर दर्शन करेंगे।

इसके अलावा उन्होंने राजनीति पर भी प्रतिक्रिया दी। उनका कहना था कि राहुल गांधी उनके निशाने पर नहीं हैं, लेकिन जब वे सेना और सनातन धर्म पर सवाल उठाते हैं, तो उन्हें एक आम नागरिक के रूप में तकलीफ होती है। उन्होंने यह भी कहा कि आज भी लखनऊ में विधायक अपने काम निकलवाने के लिए अधिकारियों के पैर छूते हैं।

पूर्व सांसद ने बताया कि राष्ट्रकथा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गृह मंत्री अमित शाह को आमंत्रण दिया गया है। सीएम आएंगे या नहीं, यह उनका विषय है, लेकिन उनका मन कहता है कि योगी जी आ सकते हैं।