सुबह उठते ही करें ये शुभ काम, मिलेगा आत्मविश्वास और देवी-देवताओं का आशीर्वाद
India News Live, Digital Desk: सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का खास महत्व है। मान्यता है कि अगर इसके नियमों को रोज़मर्रा की ज़िंदगी में अपनाया जाए, तो कई तरह की परेशानियों और दुखों से मुक्ति मिलती है। खासतौर पर सुबह उठते ही कुछ विशेष काम करने से घर का माहौल सकारात्मक बनता है और मानसिक शांति मिलती है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपका हर दिन अच्छा और सुखमय गुज़रे, तो यहां बताए गए उपाय जरूर अपनाएं।
1. सुबह हथेलियां देखना – बढ़ेगा आत्मविश्वास
धार्मिक ग्रंथों में कहा गया है कि सुबह आंख खुलते ही सबसे पहले अपनी दोनों हथेलियों को देखना चाहिए। माना जाता है कि हथेलियों में लक्ष्मी, सरस्वती और गोविंद का वास होता है। रोज़ाना ऐसा करने से दिनभर आत्मविश्वास बना रहता है और दिन शुभ जाता है।
2. धरती मां को प्रणाम करें – मिलेगा सकारात्मक ऊर्जा
सनातन संस्कृति में धरती को ‘मां’ का दर्जा दिया गया है। इसलिए बिस्तर से उठते ही सबसे पहले धरती माता को छूकर प्रणाम करना चाहिए। साथ ही अपने इष्ट देवता का ध्यान करना चाहिए। इससे मन शांत होता है और पूरे दिन एक सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
3. पूजा और दान – मिलेगा देवताओं का आशीर्वाद
नहाने के बाद घर और पूजा स्थल की सफाई करें और फिर पूजा करें। देसी घी का दीपक जलाएं, आरती करें और भगवान से सुख-शांति की प्रार्थना करें। जरूरतमंदों को अन्न या वस्त्र का दान करें। ऐसा करने से देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है और रुके हुए काम भी बनने लगते हैं।
4. इन बातों से करें परहेज
सुबह उठते ही किसी से झगड़ा या बहस करने से बचें। किसी के बारे में बुरा सोचने से भी नकारात्मक असर पड़ सकता है। ये आदतें आपके दिन को बिगाड़ सकती हैं और जीवन में तनाव बढ़ा सकती हैं।
5. झूठे बर्तन न छोड़ें – बन सकती है समस्या
रात के झूठे बर्तन सुबह देखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो सकता है। इसलिए हमेशा कोशिश करें कि रात को ही बर्तन साफ कर लिए जाएं। यह एक छोटी सी आदत है लेकिन इसका बड़ा असर हो सकता है।
इन आसान और धार्मिक उपायों को अपनाकर न सिर्फ घर का माहौल सकारात्मक बनता है, बल्कि जीवन में शांति, सफलता और आत्मविश्वास भी आता है।