BREAKING:
September 12 2026 10:04 pm

Dhanteras 2025 : घर लाने वाली चीजें और शुभ मुहूर्त

Post

India News Live,Digital Desk : सनातन धर्म में कार्तिक का महीना विशेष रूप से शुभ माना जाता है। इस माह में कई महत्वपूर्ण त्योहार आते हैं, जिनमें धनतेरस भी शामिल है। धनतेरस के दिन भगवान कुबेर और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करना बहुत ही फलदायी माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन पूजा करने से मां लक्ष्मी की कृपा से सभी काम पूरे होते हैं और घर की तिजोरी हमेशा भरी रहती है।

इस दिन कुछ खास चीजें घर लाना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं धनतेरस पर कौन-कौन सी चीजें घर में लानी चाहिए।

घर लाएं ये चीजें

सोना और चांदी
धनतेरस पर सोना या चांदी खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन सोना या चांदी लाने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

भगवान कुबेर और मां लक्ष्मी की प्रतिमा
घर में इनकी प्रतिमा लाने से लक्ष्मी का वास होता है और जीवन में खुशहाली आती है। सभी रुके हुए काम पूरे होते हैं और धन की प्राप्ति होती है।

पीतल के बर्तन
धनतेरस पर पीतल के बर्तन लाना भी विशेष लाभकारी माना गया है। ऐसा करने से घर में धन की वृद्धि होती है और रुके काम भी समय पर पूरे होते हैं।

पीली कौड़ी
यदि आप घर में सुख-समृद्धि और धन वृद्धि चाहते हैं तो इस दिन पीली कौड़ी लाना शुभ माना गया है। इससे तिजोरी हमेशा भरी रहती है और खुशियों का आगमन होता है।

धनतेरस 2025: तिथि और शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, धनतेरस 2025 इस वर्ष 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि

प्रारंभ: 18 अक्टूबर, दोपहर 12:18

समाप्ति: 19 अक्टूबर, दोपहर 01:51

शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:43 – 05:33

विजय मुहूर्त: दोपहर 02:00 – 02:46

गोधूलि मुहूर्त: शाम 05:48 – 06:14

निशिता मुहूर्त: रात्रि 11:41 – 12:31