प्रदेशवासियों को वाल्मीकि जयंती पर बधाई, योगी ने जीवन मूल्यों पर दिया संदेश
- by Priyanka Tiwari
- 2025-10-07 15:12:00
India News Live,Digital Desk : उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से हमें मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम से परिचित कराया और जीवन में सर्वोत्तम मूल्य व आदर्शों का मार्ग दिखाया। यह अवसर हमें याद दिलाता है कि कोई भी व्यक्ति धर्म और अध्यात्म के मार्ग पर चलकर महानता को प्राप्त कर सकता है।
योगी ने विश्वास व्यक्त किया कि महर्षि वाल्मीकि की जयंती पूरे प्रदेश में शांति, सौहार्द और सामाजिक समरसता को बढ़ाने में मदद करेगी। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से जीवन के सर्वोत्तम आदर्श प्रस्तुत किए हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए बताया कि महर्षि वाल्मीकि के आदर्श हमें समरसता, सदाचार और नैतिक जीवन का संदेश देते हैं।