BREAKING:
July 25 2026 04:26 am

CM Yogi Gorakhpur Visit: सपा-बसपा-कांग्रेस पर बरसे सीएम योगी, बोले- 'रामभक्तों पर गोली चलाने वाले अब आस्था के ठेकेदार बन रहे'

Post

गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपने गृह जनपद गोरखपुर में ₹994 करोड़ से अधिक की 14 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी, बसपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने युवाओं को बेरोजगार करने का पाप किया और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को पूरी तरह तबाह कर दिया।

'सपा-कांग्रेस ने बंद कराईं 29 चीनी मिलें, युवाओं के भविष्य से किया खिलवाड़'

सीएम योगी ने पूर्ववर्ती सरकारों की नाकामियां गिनाते हुए कहा कि 2007 से 2017 के बीच सपा, बसपा और कांग्रेस के शासनकाल में प्रदेश की 29 चीनी मिलें बंद कर दी गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों ने युवाओं के साथ छल और शोषण किया। वहीं, 2017 के पहले प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त थी, त्योहारों पर दंगे होते थे और अराजकता चरम पर थी।

9 साल में 9 लाख सरकारी नौकरियां, 65 लाख को प्राइवेट सेक्टर में रोजगार

अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में पारदर्शी प्रक्रिया के तहत बिना किसी भेदभाव के 9 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। इसके अलावा निजी निवेश के माध्यम से 65 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिला है। कभी माफिया और इंसेफ्लाइटिस के लिए बदनाम रहा गोरखपुर आज पर्यटन, निवेश और विकास का नया हब बन चुका है।