क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में आने वाला है बड़ा ट्विस्ट, परी की नई चाल से सब हैरान

Post

India News Live,Digital Desk : स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ अपने नए ट्विस्ट्स से दर्शकों को लगातार चौंका रहा है। हाल ही के एपिसोड में कहानी का फोकस परी, रणविजय, तुलसी और नंदनी के रिश्तों पर रहा।

एपिसोड की शुरुआत होती है जब परी की सास तुलसी के पास जाकर शिकायत करती हैं कि उन्होंने परी को किसी लड़के के साथ देखा है। इसके बाद नंदनी भी तुलसी को बताती है कि उसने परी को फोन पर किसी लड़के से बात करते सुना।

गणेश विसर्जन के दिन परी घर पर झूठ बोलकर रणविजय से मिलने के लिए निकलती है। नंदनी को शक होता है, और वह तुलसी को बताती है कि परी झूठ बोलकर रणविजय से मिलने जा रही है। दोनों मिलकर परी का पीछा करने का फैसला करती हैं।

परी को अंदाज़ा हो जाता है कि उसकी मां और भाभी उसका पीछा कर रही हैं। वह तुरंत रणविजय को फोन कर बताती है। रणविजय खुद नहीं आता, बल्कि अपने दोस्त को भेज देता है। तुलसी को राहत मिलती है कि परी सीधे रणविजय से नहीं मिली।

हालांकि ये बात वहीं खत्म हो जाती है, लेकिन परी इस बात से नाराज़ हो जाती है और बदला लेने की प्लानिंग शुरू कर देती है। वह मिहिर को फोन पर रोते हुए कहती है कि वह सिर्फ दोस्त से नोट्स लेने गई थी, लेकिन तुलसी और नंदनी उसका पीछा कर रहे थे। मिहिर परी की हालत देखकर गुस्से में तुलसी और नंदनी से बात करता है।

गुस्से में मिहिर नंदनी से पूछता है कि वह करण के पास कब जाएगी। नंदनी को लगता है कि मिहिर उसे घर से भेजना चाहता है। वह अपना सामान पैक कर लेती है। इसके बाद मिहिर नंदनी को समझाता है कि वह उसे घर से जाने के लिए नहीं कह रहा, बल्कि चाहता है कि वह करण के साथ समय बिताए।

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि परी रणविजय से कहेगी कि वे कुछ दिन तक नहीं मिलेंगे। वह यह भी बताएगी कि वह शादी तोड़ना चाहती है और इसके लिए घर में रोज़ नया ड्रामा करेगी।