BREAKING:
September 19 2026 03:07 am

'रामायण' के बाद रणबीर कपूर पर फिर होगा 500 करोड़ का दांव! नमित मल्होत्रा ने 'ब्रह्मास्त्र 2' को लेकर बड़ा अपडेट

Post

India News Live,Digital Desk : रणबीर कपूर के फैंस के लिए साल 2026 खुशियों की सौगात लेकर आया है। जहां एक तरफ दिवाली पर 'रामायण' की रिलीज को लेकर जबरदस्त हाइप बना हुआ है, वहीं अब रणबीर की एक और मेगा-ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी को लेकर आधिकारिक खबर सामने आ गई है। 'रामायण' के प्रोड्यूसर और ऑस्कर विजेता वीएफएक्स कंपनी 'DNEG' के सीईओ नमित मल्होत्रा ने रणबीर कपूर की सुपरहिट फिल्म ब्रह्मास्त्र 2 के भविष्य पर से सस्पेंस हटा दिया है।

'रामायण' की रिलीज के बाद शुरू होगा 'अस्त्रवर्स' का सफर

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन - शिवा' 2022 में रिलीज हुई थी, जिसने भारतीय सिनेमा में एक नए 'माइथोलॉजिकल यूनिवर्स' की नींव रखी थी। फिल्म के अंत में दूसरे भाग 'देव' का ऐलान तो हुआ था, लेकिन पिछले चार सालों से इसे लेकर कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई थी। अब नमित मल्होत्रा ने साफ कर दिया है कि उनकी प्राथमिकता फिलहाल 'रामायण' है। जैसे ही 'रामायण' इसी साल दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी, उसके तुरंत बाद पूरी टीम ब्रह्मास्त्र 2 के प्री-प्रोडक्शन और शूटिंग पर फोकस करेगी।

कैसी होगी 'ब्रह्मास्त्र 2' की कहानी?

फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है। रिपोर्ट्स की मानें तो सीक्वल में 'देव और अमृता' की बैकस्टोरी दिखाई जाएगी। पहले पार्ट में जहां शिवा (रणबीर कपूर) और ईशा (आलिया भट्ट) की कहानी पर जोर था, वहीं दूसरा भाग अस्त्रों की उत्पत्ति और देव के रहस्यमयी किरदार पर आधारित होगा। रणबीर कपूर ने भी हाल ही में एक फैन इंटरेक्शन के दौरान हिंट दिया था कि फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम पूरा हो चुका है और वह जल्द ही अयान मुखर्जी के साथ इसकी शूटिंग शुरू करेंगे।

बॉक्स ऑफिस पर 'ब्रह्मास्त्र' का जलवा

बता दें कि साल 2022 में आई 'ब्रह्मास्त्र' हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक थी। लगभग 350-400 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी चमक बिखेरी थी। 'सैक्निक' की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने दुनियाभर में 431 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया था। फिल्म में रणबीर-आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय जैसे सितारों ने अहम भूमिका निभाई थी।

'रामायण' के साथ रणबीर बनाएंगे नया इतिहास

ब्रह्मास्त्र 2 से पहले रणबीर कपूर 'रामायण' के जरिए भारतीय सिनेमा के सारे रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में हैं। नमित मल्होत्रा और यश (KGF फेम) के प्रोडक्शन में बन रही यह फिल्म भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, इसके दोनों पार्ट का संयुक्त बजट लगभग 4000 करोड़ रुपये है। फिल्म में रणबीर कपूर 'राम', साई पल्लवी 'सीता', सनी देओल 'हनुमान' और यश 'रावण' के दमदार अवतार में नजर आएंगे।