यामी गौतम ने बॉलीवुड में पेड प्रमोशन पर खोला मोर्चा, कहा ‘फिल्मों की सफलता के लिए जबरन वसूली बंद हो’
- by Priyanka Tiwari
- 2025-12-04 17:10:00
India News Live,Digital Desk : बीते दिनों फिल्म हक में नजर आईं एक्ट्रेस यामी गौतम ने बॉलीवुड में चल रहे पेड प्रमोशन के ट्रेंड पर अपनी आवाज बुलंद की है। गुरुवार को उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर एक लंबा नोट साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि लंबे समय से वे इस मुद्दे पर बात करना चाह रही थीं।
यामी ने इसे ‘नए मॉन्स्टर ट्रेंड’ करार दिया और बताया कि कई बार फिल्म के प्रमोटर्स को सकारात्मक रिव्यू लिखने के लिए पैसे देने पड़ते हैं। उन्होंने लिखा,
"फिल्म की मार्केटिंग के लिए पैसा देना अब एक तथाकथित सामान्य चलन बन गया है। इसके बिना, लगातार नकारात्मक बातें लिखी जाती हैं। यह केवल एक तरह की जबरन वसूली है।"
एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि जो लोग इस ट्रेंड का विरोध करते हैं, उनके खिलाफ लगातार दबाव बनाया जाता है जब तक कि उन्हें पैसे न मिल जाएं। यामी ने चेताया,
"यह ‘ट्रेंड’ का राक्षस अंततः सभी को डसेगा। अगर इसे सामान्य मानकर अपनाया जाए, तो यह गलत होगा।"
यामी ने डायरेक्टर्स, प्रोड्यूसर्स और एक्टर्स से अपील की कि वे इस पेड प्रमोशन के चलन को तोड़ें। उन्होंने यह भी बताया कि बावजूद इसके कि कई प्रोजेक्ट्स में प्रचार के लिए पैसे दिए जाते हैं, पिछले पांच सालों में कई फिल्में असफल रही हैं।
उनकी बात का समर्थन काबिल फिल्म के को-एक्टर ने भी किया है।