Utpanna Ekadashi 2025 : तुलसी पूजा से मिलेगी विष्णु-लक्ष्मी की कृपा, जानें आसान उपाय
India News Live,Digital Desk : हिंदू धर्म में उत्पन्ना एकादशी का व्रत बहुत ही शुभ और फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी पापों का नाश होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
यह एकादशी हर साल मार्गशीर्ष (अगहन) माह के कृष्ण पक्ष की तिथि पर आती है। इस बार उत्पन्ना एकादशी 15 नवंबर 2025 को मनाई जाएगी।
कहा जाता है कि यह दिन एकादशी माता के जन्म दिवस के रूप में भी मनाया जाता है, जिन्हें भगवान विष्णु की प्रिय मानी गई हैं।
इस पावन दिन पर भगवान विष्णु की पूजा के साथ-साथ तुलसी माता की आराधना का विशेष महत्व है। तुलसी को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है, इसलिए इस दिन तुलसी से जुड़े कुछ खास उपाय करने से श्री हरि विष्णु और मां लक्ष्मी दोनों की कृपा प्राप्त होती है।
1. तुलसी का शृंगार करें
उत्पन्ना एकादशी के दिन तुलसी माता को जल अर्पित करें और उन्हें लाल चुनरी व सोलह शृंगार की वस्तुएं चढ़ाएं।
मान्यता है कि ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में स्थायी रूप से वास करती हैं।
यह उपाय वैवाहिक जीवन की मधुरता और पारिवारिक सुख बढ़ाने में भी सहायक होता है।
2. तुलसी को चढ़ाएं कच्चा दूध
एकादशी की तिथि पर तुलसी माता को कच्चा दूध चढ़ाना अत्यंत शुभ माना गया है।
दूध अर्पित करने के बाद तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें।
इस उपाय से घर में धन का आगमन होता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
3. तुलसी की मंजरी से करें धन उपाय
यदि आपके घर में धन का ठहराव नहीं होता या आर्थिक परेशानी बनी रहती है,
तो इस दिन तुलसी की मंजरी को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या धन रखने की जगह पर रखें।
ऐसा करने से धन की रुकावटें दूर होती हैं और अचानक धन लाभ के योग बनते हैं।
4. तुलसी की परिक्रमा करें
एकादशी की सुबह स्नान के बाद तुलसी के पौधे की सात बार परिक्रमा करें।
परिक्रमा करते समय “जय मां लक्ष्मी” और “जय श्री हरि” का जाप करें।
इसके बाद तुलसी के तने पर लाल कलावा बांधें।
वास्तु और धार्मिक मान्यता के अनुसार, यह उपाय सभी कष्टों और बाधाओं से मुक्ति दिलाता है।