BREAKING:
September 02 2026 09:15 pm

बदल के तो देखो

Post

ऑफिसर्स चॉइस ब्लू नए प्रीमियम अवतार में हुआ पेश; ‘बदल के तो देखो’ कैंपेन के साथ और धारदार हुआ ब्रांड

एबीडी ने अपने सबसे भरोसेमंद व्हिस्की ब्रांड्स में से एक, ऑफिसर्स चॉइस ब्लू के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत की।

कंपनी ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र से शुरुआत करते हुए इस कैटेगरी को नए सिरे से परिभाषित करने वाली पैकेजिंग पेश की है, जिसे जल्द ही दूसरे बाजारों में भी लागू किया जाएगा।

मुंबई, 1 सितंबर, 2026: भारत की प्रमुख स्पिरिट्स (अल्कोहल बेवरेज) कंपनी ‘एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स लिमिटेड’ (एबीडी) ने आज अपने सबसे प्रतिष्ठित ब्रांड्स में से एक, ‘ऑफिसर्स चॉइस ब्लू’ का नया और बदला हुआ अवतार पेश किया है। समझदारी से डिजाइन की गई प्रीमियम पैकेजिंग तथा नई और जीवंत ब्रांड पहचान के साथ यह री-लॉन्च ‘प्रीमियम एंड अबव’ सेगमेंट में उपभोक्ता अनुभव को नए सिरे से गढ़ने के लिए तैयार है।

ऑफिसर्स चॉइस ब्लू अपनी शुरुआत से ही गुणवत्ता के मानकों की कसौटी रही है। आयातित स्कॉच माल्ट्स के मिश्रण से बनी और बोर्बोन बैरल्स में बखूबी पकाई गई इस व्हिस्की ने सालों में करोड़ों लोगों का भरोसा जीता है। ब्रांड का यह नया रूप उसकी समृद्ध विरासत का सम्मान करते हुए आधुनिक दौर में एक बेबाक कदम है, जो नए प्रयोगों के जरिए ग्राहक अनुभव को और ऊंचा उठाने की एबीडी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

यह नया डिजाइन आधुनिक और प्रीमियम शैली को बखूबी बयान करता है। इसमें और स्लीक व बेहतरीन बोतल के आकार के साथ मैट गोल्ड फॉइलिंग वाला पारदर्शी लेबल दिया गया है। पैक पर प्रमुखता से उभरा हुआ “ट्रस्टेड सिंस 1988” (Trusted Since 1988) का निशान ब्रांड की समृद्ध विरासत पर गर्व जताता है।

यूरोप की एक शीर्ष डिजाइन फर्म द्वारा तैयार की गई यह नई पैकेजिंग ‘ऑफिसर्स चॉइस ब्लू’ को आज के दौर की पहचान देती है।

इस री-लॉन्च पर एबीडी के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री अमर सिन्हा ने कहा: “ऑफिसर्स चॉइस ब्लू तीन दशकों से भी ज्यादा समय से हमारी कहानी का अभिन्न हिस्सा रहा है। जैसे-जैसे आज का भारतीय उपभोक्ता बदल रहा है, हमारा मानना है कि उसके पसंदीदा ब्रांड्स को भी उसके साथ बदलना चाहिए। इस री-लॉन्च का मकसद ऑफिसर्स चॉइस ब्लू में नया गौरव, नई ऊर्जा और आज की शैली लाना है। नई पैकेजिंग ब्रांड को और आधुनिक व प्रीमियम बनाने के लिए तैयार की गई है, वह भी गुणवत्ता और निरंतरता के अपने मूल वादे पर कायम रहते हुए। हमें भरोसा है कि यह नई पहचान ब्रांड की अहमियत और मजबूत करेगी तथा इसकी अगली विकास यात्रा को सहारा देगी।”

यह नया अवतार प्रमुख बाजारों में चरणबद्ध तरीके से पेश किया जाएगा, जिसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र से होगी। इसके बाद इसे पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मेघालय और हरियाणा में उपलब्ध कराया जाएगा, और फिर दूसरे बाजार भी जुड़ते जाएंगे।

Tags: