ट्रंप का दावा: भारत-पाक तनाव भी मेरी पहल से रुका, लेकिन श्रेय नहीं मिला

Post

India News Live,Digital Desk : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान तनाव के दौरान सीजफायर करवाने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि अब तक दुनिया में उन्होंने 8 युद्ध रोकवाए, जिनमें भारत-पाक तनाव भी शामिल है।

मुलाकात और दावा

ट्रंप ने सोमवार को फ्लोरिडा में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने भारत-पाक तनाव के बारे में भी चर्चा की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

भारत ने किया इनकार

भारत ने कई बार ट्रंप के दावों को सिरे से खारिज किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में स्पष्ट किया था कि भारत-पाक तनाव के दौरान सीजफायर में किसी तीसरे देश की कोई भूमिका नहीं थी।

ट्रंप ने नेतन्याहू से क्या कहा?

ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने आर्मेनिया और अजरबैजान समेत कई देशों को टैरिफ के डर से युद्ध रोकने पर मजबूर किया।

उन्होंने बताया कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा था कि वह एक 10 साल से लंबित संघर्ष को रोकना चाहते थे, जिसे ट्रंप ने 1 दिन में हल करवा दिया।

ट्रंप ने कहा, "मैंने 8 युद्ध खत्म करवाए, लेकिन मुझे इसका श्रेय नहीं मिला। भारत-पाकिस्तान भी उसी सूची में है।"

टैरिफ रणनीति से युद्ध रोका

ट्रंप ने बताया कि उन्होंने टैरिफ की धमकी दी और 200% शुल्क लगाने की चेतावनी दी।

इसके अगले दिन ही उस देश से फोन आया कि लंबी लड़ाई खत्म हो गई।

उनका कहना है कि कई देशों की लंबी लड़ाइयां इसी तरह टैरिफ के डर से रुकी हैं।