BREAKING:
September 07 2026 09:49 am

भोपाल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, जांच में निकली फर्जी

Post

India News Live,Digital Desk : भोपाल के राजा भोज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया। यह ईमेल 6 जुलाई को एयरपोर्ट अथॉरिटी को मिला था, जिसकी तुरंत सूचना पुलिस को दी गई। जांच के बाद यह धमकी फर्जी निकली, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने कोई जोखिम नहीं लिया और पूरी सतर्कता बरती।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मलकीत सिंह ने बताया कि ईमेल में बम लगाने की बात कही गई थी, लेकिन यह नहीं बताया गया था कि बम एयरपोर्ट के किस हिस्से में रखा गया है। इसके बाद पुलिस और बम डिस्पोजल टीम ने पूरे परिसर की बारीकी से जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

पुलिस अब इस ईमेल की सच्चाई और उसके स्रोत की जांच कर रही है। यह जानने की कोशिश की जा रही है कि ईमेल किसी शरारती तत्व ने भेजा है या इसके पीछे कोई संगठित साजिश है।

अधिकारियों के अनुसार, इससे पहले भी ऐसा ही एक ईमेल मिला था, जो जांच के बाद फर्जी पाया गया था। पुलिस का कहना है कि इस बार भी मामले को गंभीरता से लिया गया है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।