BREAKING:
August 21 2026 03:20 am

यश की 'टॉक्सिक' का इंग्लिश ट्रेलर सोशल मीडिया पर छाया, हॉलीवुड जैसी क्वालिटी देख फैंस बोले- 'बेहतरीन...'

Post

उथ सुपरस्टार यश (Yash) की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स' (Toxic: A Fairytale for Grown-Ups) को लेकर दर्शकों के बीच लगातार उत्साह बना हुआ है। हाल ही में एक शानदार इवेंट के दौरान फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसके बाद से ही यह सुर्खियों में है। हालांकि, अब मेकर्स ने इस फिल्म का इंग्लिश वर्जन भी जारी कर दिया है, जिसके सामने आने के बाद इंटरनेट पर एक नई बहस और चर्चा छिड़ गई है।

फैंस को पसंद आया 'टॉक्सिक' का इंग्लिश वर्जन

फिल्म के हिंदी ट्रेलर को जहां दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी, वहीं इसका अंग्रेजी ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। कई दर्शकों और फिल्म प्रेमियों का मानना है कि यह इंग्लिश वर्जन हिंदी संस्करण से कहीं अधिक बेहतर है। मेकर्स के इस फैसले की भी सराहना की जा रही है कि उन्होंने इसे सिर्फ हिंदी की डबिंग करने के बजाय अंग्रेजी में शूट किया, जिससे इसकी भव्यता और अपील बढ़ गई है।

हॉलीवुड फिल्मों से हो रही है तुलना

इंग्लिश ट्रेलर के विजुअल्स, साउंड डिजाइन और कुल स्केल को देखकर कई फैंस इसकी तुलना सीधे हॉलीवुड फिल्मों से कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, "अभी-अभी टॉक्सिक का इंग्लिश ट्रेलर देखा। इसकी मेकिंग और डबिंग हॉलीवुड लेवल की है।" वहीं, फिल्म के इंटेंस सीन्स और यश के खूंखार अंदाज ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

कियारा आडवाणी के काम की भी हुई सराहना

इस ट्रेलर में अभिनेत्री कियारा आडवाणी की एक्टिंग और उनके अंग्रेजी डायलॉग बोलने के अंदाज की भी भारी प्रशंसा हो रही है। फैंस का कहना है कि कियारा की आवाज का उतार-चढ़ाव और उनका एक्सेंट इस टीजर/ट्रेलर में बेहद प्रभावशाली नजर आ रहा है।

बता दें कि गीतू मोहनदास के निर्देशन में बन रही इस मेगा बजट फिल्म में यश डबल रोल में नजर आने वाले हैं। उनके अलावा फिल्म में नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसी नामचीन अभिनेत्रियां भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और अंग्रेजी सहित कुल छह भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।